अब बंगला नंबर 35 चर्चा में: पूर्व मंत्री लाखन सिंह से खाली कराया बंगला, मंत्री अरविंद सिंह को मिला, मरम्मत भी करवा रहे

अब बंगला नंबर 35 चर्चा में: पूर्व मंत्री लाखन सिंह से खाली कराया बंगला, मंत्री अरविंद सिंह को मिला, मरम्मत भी करवा रहे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Government Bungalow Evacuated From Former MLA Lakhon Singh, Minister Arvind Singh Got

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के लिए बंगला नंबर-35 को तैयार किया जा रहा है।

एक बार फिर शहर में सरकारी बंगला चर्चा में है। इस बार पूर्व मंत्री व भितरवार से कांग्रेस विधायक लाखन सिंह की बात हो रही है। रेसकोर्स रोड पर बंगला नंबर-35 उनसे खाली करा लिया गया है। 20 दिन पहले उन्हें नोटिस दिया गया था। अब यह बंगला प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया के नाम पर आवंटित हुआ है। फिलहाल, इसे मंत्री के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में 15 महीने की सरकार में भितरवार से कांग्रेस विधायक लाखन सिंह यादव को पशुपालन मंत्री बनाया गया था। मंत्री पद मिलने के बाद उन्हें रेसकोर्स रोड पर शासकीय बंगला नंबर-35 मिला था। मंत्री लाखन सिंह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं, पर सरकार जाने के बाद भी वह लगातार बंगले में रह रहे थे। 2 दिसंबर को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं इमरती देवी के साथ पूर्व मंत्री लाखन सिंह को भी बंगला खाली करने पीडब्ल्यूडी विभाग ने नोटिस जारी किया था।

बंगला नाम से पीडब्ल्यूडी में फैल जाती थी दहशत

इमरती को नोटिस पर काफी हंगामा हुआ था। 4 दिसंबर को नोटिस वापस लेते हुए प्रभारी कार्यपालन यंत्री का तबादला भी भोपाल कर दिया गया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी में बंगला नाम से ही दहशत फैल जाती थी, पर अब पूर्व मंत्री लाखन सिंह से बंगला खाली करा लिया गया है। तीन दिन पहले ही बंगला खाली हुआ है। मंगलवार को बंगले पर प्रदेश सरकार में सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंध विभाग मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया की नेम प्लेट लग गई है। अब जल्द ही मंत्री भदौरिया इसमें रहेंगे। मंगलवार को मंत्री भदौरिया के मुताबिक बंगले की साफ सफाई का काम शुरू हो गया है।



Source link