कमल पटेल, कृषि मंत्री, एमपी
नये कृषि कानून (New agriculture law) के विरोध में कांग्रेस (Congress) ने 8 दिसंबर को हुए भारत बंद का भी समर्थन किया था.अब कांग्रेस की तैयारी 28 दिसंबर से शुरू हो रहे सत्र के दौरान सरकार को घेरने की है.
कमल पटेल ने कहा कांग्रेस कभी किसानों का दर्द नहीं समझ सकती वो सिर्फ किसानों के ज़रिए अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं. एमपी विधानसभा का सत्र 28 दिसंबर से शुरू हो रहा है. सत्र तीन दिन का होगा.
कांग्रेस का ऐलान
कांग्रेस ने विधानसभा सत्र के पहले दिन ट्रैक्टर से विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है. 28 दिसंबर को कांग्रेस ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा का घेराव करेगी. खुद पीसीसी चीफ कमलनाथ भी ट्रैक्टर पर सवार होंगे.विधानसभा सत्र के पहले दिन ट्रैक्टर पर बैठकर विधायक भी विधानसभा पहुंचेंगे. ये प्रदर्शन किसान आंदोलन के समर्थन में होगा. खास बात ये है कि 28 दिसंबर को ही कांग्रेस का स्थापना दिवस भी है.कांग्रेस ने प्रदेश भर से किसानों को ट्रैक्टर के साथ भोपाल बुलाया है.
किसानों पर आर पार
मध्यप्रदेश में भले ही किसान आंदोलन की आहट ना हो लेकिन नये कृषि कानून को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. एक तरफ कांग्रेस किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रही है वहीं दूसरी तरफ बीजेपी किसानों को समझाने के लिए सम्मेलन और सभाओं का सहारा ले रही है. बीते दिनों कांग्रेस ने 8 दिसंबर को हुए भारत बंद का भी समर्थन किया था.अब कांग्रेस की तैयारी 28 दिसंबर से शुरू हो रहे सत्र के दौरान सरकार को घेरने की है.