क्रिसमस रहेगा फीका: क्रिसमस पर इस बार सेंटा नहीं बांटेंगे गिफ्ट, एक दूसरे को बधाई संदेश देकर मनाएंगे यीशु के जन्म की खुशियां

क्रिसमस रहेगा फीका: क्रिसमस पर इस बार सेंटा नहीं बांटेंगे गिफ्ट, एक दूसरे को बधाई संदेश देकर मनाएंगे यीशु के जन्म की खुशियां


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Santa Will Not Distribute Gifts This Time On Christmas, He Will Celebrate The Joy Of Jesus’ Birth By Giving Congratulatory Messages To Each Other.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रंगबिरंगी रोशनी में नहाया चर्च

  • कोराेना महामारी के कारण सारे आयोजन हुए कैंसिल

उज्जैन में इस बार क्रिसमस के अवसर पर किसी भी तरह के आयोजन नहीं रखे गए हैं। चर्च में सिर्फ प्रार्थना सभाएं होंगी। यह निर्णय कोरोना महामारी को देखते हुए लिया गया है। उज्जैन में दो बड़े चर्च हैं। एक सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च जो सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल परिसर में स्थित है। दूसरा देवास रोड स्थित मसीह मंदिर। कैथेड्रल चर्च के फादर शौनी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण सभी तरह के आयोजन कैंसिल कर दिए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 24 दिसंबर की रात 12 बजे को प्रार्थना होगी। इसके बाद 25 दिसंबर की सुबह पांच बजे, पौने सात बजे और साढ़े आठ बजे प्रार्थना होगी। सेंटाक्लाज इस बार बच्चों को गिफ्ट नहीं बांटेंगे। प्रार्थना में बच्चों और सीनियर सिटीजन को नहीं बुलाया जाएगा। इधर, मसीह मंदिर में 25 दिसंबर को सुबह नौ बजे प्रार्थना का आयोजन किया गया है। हालांकि चर्चों में अभी से रोशनी की गई है।



Source link