- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Illegal Mining In Mp Indore News Update; District Administration Imposed Fine Of RS 2 Crore 31 Lakh
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर कलेक्टोरेट।
जिला प्रशासन ने अवैध खनन के मामले में एक बार फिर बड़ा जुर्माना लगाया है। कुछ दिन पहले तिल्लौर खुर्द मे शासकीय भूमि पर अवैध खनन का मामला सामने आया था।
अपर कलेक्टर अभय बेडेकर की कोर्ट में सभी पक्षों को सुनने के बाद आरोपी अनिल यादव पिता गोविंद यादव निवासी रतनदीप काम्पलेक्स नवलखा इंदौर पर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से खनन करने पर दो करोड़ 31 लाख 26 हजार 750 रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही कोटवार रघुनाथ पिता गुलाबसिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
तिल्लौर खुर्द तहसील बिचौली हप्सी जिला इंदौर पर अवैध खनन की शिकायत पर कार्यवाही की गई थी। मौके पर खनिज मुरम का अवैध खनन होना पाया गया था। एक पोकलेन मशीन तथा चार डंपर अवैध खनिज मुरम खनन में मिले थे। मौके पर किसी प्रकार की लिखित वैध अनुमति नहीं पाई गई थी। इसके पहले ट्रूबा पहाड़ी के पास अवैध खनन में प्रशासन ने पांच करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया था।