हरदा में नाले में बहा बाइक सवार: रपटा पार करते समय हादसा; एसडीआरएफ को मिली बाइक – Harda News

हरदा में नाले में बहा बाइक सवार:  रपटा पार करते समय हादसा; एसडीआरएफ को मिली बाइक – Harda News


हरदा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। ग्राम झाड़पा और नीलगढ़ के बीच स्थित एक नाले में मंगलवार रात को एक बाइक सवार बह गया। घटना में शेखर विश्नोई (40) नामक व्यक्ति लापता हो गया। वह मूल रूप से सीहोर जिले के इटावा के महादेव नगर का

.

मंगलवार रात को शेखर जब रपटे को पार कर रहा था, तब तेज बहाव में बह गया। बुधवार सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचित किया। एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग के दौरान रपटे से लगभग बीस फीट दूर नाले से शेखर की बाइक बरामद कर ली है। लेकिन बुधवार देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह नाला आगे जाकर अजनाल नदी में मिलता है। बुधवार को दोपहर और शाम को हुई तेज बारिश के कारण सर्चिंग कार्य में बाधा आई। गुरुवार सुबह से फिर से तलाश अभियान शुरू किया जाएगा।



Source link