- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Jabalpur Police Arrested The Accused, Who Murdered Mother son, After 42 Days, Killing For Not Giving Cannabis
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा
- आरोपी ने पहले बेटे की फिर उसकी 85 वर्षीय अपाहिज मां की हत्या कर बका झाड़ियों में फेंक दिया था, पुलिस ने किया जब्त
बेलखाडू पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर 85 वर्षीय वृद्धा व उसके 62 वर्षीय बेटे की सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 42वें दिन खुलासा किया। गांजा की पुड़िया नहीं देने की बात पर आरोपी ने इस दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी ने पहले बेटे की बका से गला काटकर हत्या की थी। यह वारदात उसकी लाचार मां के देख ली तो उसकी भी गर्दन काट डाली।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बका और आरोपी का मोबाइल जब्त किया।

घटनास्थल पर पहुंचे थे एसपी की फाइल फोटो
मृतक बेचता था गांजा
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने नौ नवंबर की रात को अंजाम दिए गए इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का मंगलवार शाम को खुलासा किया। बताया कि इस हत्याकांड को मोहास बस्ती निवासी लल्ला उर्फ अश्वनी बर्मन (30) ने अंजाम दिया था। मुन्नालाल चौबे घर से गांजा की पुड़िया बेचता था। आरोपी अश्वनी नौ नवंबर की रात मुन्नालाल चौबे के घर गांजा की पुड़िया लेने गया था। गांजा देने से मना करने पर अश्वनी गुस्से में आ गया। उसने मुन्नालाल (62) के सिर व गले में और बेटे की हत्या होते देख लेने पर उसकी मां गेंदा बाई (85) की गर्दन पर बका से वार कर हत्या कर दी थी। बका वहीं झाड़ियों में फेंक कर वह फरार हो गया था।

वारदात के दिन घटनास्थल की जांच करने पहुंची थी टीम की फाइल फोटो
इस तरह आया संदेह में
एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि हत्या की वारदात के बाद पूछताछ में पता चला कि रात में अश्वनी बर्मन दिखा था। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह रात से ही फरार होना परिजनों द्वारा बताया गया। इससे संदेह गहरा गया। तब से अश्वनी फरार था। मंगलवार को वह मां से मिलने घर पहुंचा था। तभी पुलिस को खबर मिली और उसने मौके पर पहुंच कर आरोपी को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बका और आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया।

घर के पीछे मिली थी लाश की फाइल फोटो
खुलासे पर एसपी ने 10 हजार का घोषित किया था इनाम
कटंगी टीआई राकेश तिवारी ने बताया कि 10 नवंबर की सुबह ग्राम कोटवार सुखराम झारिया ने दोहरे हत्याकांड की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पड़ाव बस्ती निवासी 62 वर्षीय मुन्नालाल चौबे की लाश घर के पीछे और उसकी 85 वर्षीय मां गेंदाबाई चौबे की लाश घर के अंदर मिली थी। दोनों के गले व शरीर पर किसी धारदार हथियार से वार करने का निशान मिला था। बाद में जांच के आधार पर अश्वनी बर्मन को मामले में हत्या का आरोपी बनाया गया था। तब से उसकी तलाश चल रही थी। एसपी ने खुलासा करने पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
–