- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- E mail Will Be Necessary For Online Examination; Nomination And Other Things Are Also Necessary
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के लॉ कोर्स की पहली बार हो रही ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए प्रशासन ने कुछ जरूरी बिंदु तय किए हैं। इसमें हर छात्र का ई मेल अकाउंट (जीमेल) जरूरी होगा। इसके साथ छात्र का नाम, पता, कॉलेज का नाम और नामांकन क्रमांक अनिवार्य होगा।
यूनिवर्सिटी लॉ के सभी कोर्स की परीक्षा ऑनलाइन करवाएगी। छात्र को पर्चा मिलने के तीन घंटे के भीतर उसे हल कर समिट करना होगा। जो छात्र तकनीकी वजह से पर्चा ऑनलाइन समिट नहीं कर पाएंगे, उनके पास सीधे यूनिवर्सिटी मूल्यांकन केंद्र जाकर पर्चा जमा करने का दूसरा विकल्प रहेगा।
नामांकन और अन्य चीजें भी जरूरी
यूनिवर्सिटी अगले सप्ताह परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर देगी। वह जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में यह परीक्षा करवाएगी। साथ ही वह फरवरी में अगले तमाम सेमेस्टर की भी परीक्षा करवा लेगी, ताकि छात्रों का साल खराब न हो। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी के अनुसार ईमेल अकाउंट के साथ नामांकन और अन्य जरूरी चीजें भी अनिवार्य होंगी।