- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Had Taken 5 Thousand Loan, Paid 50 Thousand Rupees, Yet Was Threatening, Swinging The Noose
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छतरपुर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बीड़ी कॉलोनी का मामला
- पीड़ित परिवार ने मोहल्ले के सूदखोर पर रुपए के लिए परेशान करने का लगाया आरोप
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बीड़ी कॉलोनी के 22 वर्षीय युवक ने मंगलवार शाम फांसी लगा ली। परिजन ने मोहल्ले के एक सूदखोर पर 5 हजार रुपए उधार लिए थे। इसके बदले में 50 हजार रुपए चुकाने के बाद भी परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीड़ी कॉलोनी के देवेंद्र कोरी पिछले दिनों एक्सीडेंट होने से घायल हो गया। इलाज कराने के लिए उसके छोटे भाई मनोज पिता पप्पू कोरी (22) ने कॉलोनी के सूदखोर शुक्ल खटीक से 5 हजार रुपए उधार लिए। बदले में सूदखोर, मनोज कोरी से अब तक 50 हजार रुपए से अधिक वसूल कर चुका है। लगातार परेशान करने पर सोमवार शाम मनोज ने उसे 15 हजार रुपए दिए। मंगलवार दोपहर सूदखाेर ने मनोज से और रुपए की मांग करते हुए अभद्रता की।
इससे परेशान मनोज ने कमरे में फांसी लगा ली। परिजन को पता चला, तो उन्होंने मनोज को अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।