- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivraj Singh Chouhan To Haryana CM Manohar Lal Khattar Over Damoh Girl Rape Murder Case
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दमोह की एक बच्ची के साथ झज्जर में हुई रेप के बाद हत्या की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से फोन पर चर्चा की।
- पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता देगी मध्य प्रदेश सरकार
हरियाणा के झज्जर में मध्यप्रदेश के दमोह की रहने वाली 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। परिवार रोजगार के सिलसिले में झज्जर गया था। यहां बच्ची के पिता मिस्त्री का काम करते हैं। बच्ची के साथ हुई घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से फोन पर बात की है।
शिवराज ने उनसे अनुरोध किया है कि पीड़िता से किए गए बर्ताव करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़िता के परिवार को सरकार 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मध्य प्रदेश से पुलिस का एक दल हरियाणा भी जाएगा।
ये हुई थी घटना
बता दें, झज्जर के छावनी क्षेत्र में मिस्त्री का काम करने वाला प्रवासी परिवार के साथ रहता है। यहीं पास में ही 26 वर्षीय विनोद कुमार उर्फ मुन्नी रहता है। रविवार रात करीब 1 बजे विनोद ने पड़ोसी के घर का दरवाजा खटखटाया। जब पड़ोसी ने देखा, तो उसके सिर से खून निकल रहा था। विनोद उसे घर लाया और वहां कमरे में बंद कर दिया। फिर उसके घर वापस आ गया। वहां उसकी पत्नी और 5 साल की बच्ची थी। उसने पहले पड़ोसी की पत्नी के साथ गंदी हरकत की और फिर बच्ची को उठा ले गया। इसके बाद घर जाकर बंद उसके पिता को बाहर निकालकर खुद बच्ची के खुद अंदर चला गया।
उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करके हत्या कर दी। इधर, बच्ची के पिता ने बाहर निकलते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के घर का गेट तोड़ा तो बच्ची को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हरकतों से परेशान होकर चले गए मां और भाई
आरोपी विनोद ने जिस मकान में बच्ची से दरिंदगी की, वह उसकी मां ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाया था। इसमें विनोद, उसकी मां और उसका भाई रहते थे, लेकिन विनोद की आपराधिक प्रवृत्ति के परेशान होकर वह घर छोड़कर चले गए और दूसरी जगह रहने लगे।