इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर Tiger Electric
सोनालीका ने खेती के लिए देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ‘टाइगर’ (Tiger Electric) लॉन्च कर दिया है. ये टैक्टर बेहद ही कम खर्च में डीजल के मुकाबले तीन गुना ज्यादा माइलेज देगा. Tiger Electric के लिए सोनालीका ने बुकिंग भी शुरू कर दी हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 23, 2020, 3:36 PM IST
Tiger Electric की खासियत
>> घर में लगे सामान्य चार्जर से इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को 10 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है.
>> जर्मनी में डिज़ाइन हुई ट्रैक्टर की मोटर पूरे समय इसे भरपूर मात्रा में टॉर्क सप्लाई करती रहती है.>> सोनालीका टाइगर की टॉप स्पीड 24.93 kmph है.
>> इसके अलावा दो टन की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का बैटरी बैकअप 8 घंटे का है.
>> कंपनी वैकल्पिक तौर पर फास्ट चार्जिंग सिस्टम की भी पेशकश कर रही है.
>> फास्ट चार्जिंग से ट्रैक्टर केवल 4 घंटों में फुल चार्ज हो सकता है.
ये भी पढ़ें : खरीदना चाहते हैं Honda की कार तो अभी कराएं बुक, 10 दिन बाद बढ़ जाएगी कीमत
सोनालिका समूह के कार्यकारी निदेशक रमन मित्तल ने कहा कि टाइगर इलेक्ट्रिक से भारतीय किसानों की पैदावार बढ़ने के साथ ही मुनाफा भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि टाइगर इलेक्ट्रिक के पास वही वैश्विक तकनीक है, जो यूरोपीय और अमेरिकी किसानों को मिलती है. Tiger साल 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने के भारत सरकार के लक्ष्य में अपना योगदान देने वाला कदम भी है.
यूरोप में किया गया डिजाइन
कंपनी के मुताबिक, टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को यूरोप में डिजाइन किया गया है. इसे पंजाब के होशियारपुर में सोनालीका की इंटीग्रेटेड ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में बनाया गया है. मित्तल का कहना है कि टाइगर इलेक्ट्रिक को इस्तेमाल करना किसानों के लिए आसान रहेगा. यह चलाने में रेगुलर ट्रैक्टर से अलग नहीं है लेकिन फ्यूल कॉस्ट घटाता है. इसमें वही ग्लोबल टेक्नोलॉजी है, जो यूरोपीय और अमेरिकी किसानों के पास है.