इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 14 जनवरी से खेला जाएगा.
कोरोना वायरस (Corona Virus) के खतरे के चलते श्रीलंका (Sri lanka) मंगलवार (22 दिसंबर) को ब्रिटेन से सभी सीधी उड़ानें निलंबित कर दी हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 23, 2020, 4:47 PM IST
चार्टर्ड फ्लाइट से श्रीलंका आएगी इंग्लैंड की टीम
श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एश्ले डी सिल्वा ने कहा कि इंग्लैंड से आने वाले खिलाड़ियों का पहले कोरोना वायरस टेस्ट कराया जाएगा. इसके बाद उन्हें 10 दिनों के लिए बायो सिक्योर बबल में क्वारंटाइन रहना होगा. उन्होंने बताया कि इंग्लैंड की क्रिकेट टीम चार्टर्ड फ्लाइट से श्रीलंका आएगी. इस बीच श्रीलंका के डॉक्टर इंग्लैंड के डॉक्टरों से बात कर रहे हैं और वे व्यवस्था से काफी संतुष्ट हैं.
श्रीलंकाई नागरिक उड्डयन के अधिकारियों ने मंगलवार (22 दिसंबर) को ब्रिटेन से सभी सीधी उड़ानें निलंबित कर दी हैं. पिछले दो सप्ताह में जो भी शख्स ब्रिटेन गया था, उनकी भी इंट्री देश में बैन है. श्रीलंका ने हाल में कोरोनो वायरस मामलों में अचानक बढ़ोत्तरी देखी है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इस देश में कोरोना वायरस के 38 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 138 लोगों की मौत हुई है.यह भी पढ़ें:
16 साल पहले आज के ही दिन धोनी ने किया था वनडे डेब्यू, जीरो पर हो गए थे रन आउट, देखें VIDEO
गौतम गंभीर ने याद किया धोनी को लेकर अपना पहला इंप्रेशन, बोले- वह अद्भुत थे
श्रीलंका क्रिकेट की चिकित्सा टीम का मानना है कि 14 जनवरी से शुरू होने वाला दौरा निर्धारित समय पर होगा, लेकिन कोरोना वायरस प्रोटोकॉल बढ़ाये जा सकते हैं. श्रीलंकाई टीम फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है. यहां उसे दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में और दूसरा टेस्ट 3 से सात जनवरी के बीच जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा.