- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Madhya Pradesh Farmer Protest Today In Bhopal | Heavy Police Force Deployed At Jahangirabad Neelam Park
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में किसान दिवस के दिन दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठे किसानों के समर्थन में नीलम पार्क आ रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया, इसके बाद हिरासत में ले लिया।
- शहर आ रहे किसानों को सीमाओं पर ही पुलिस ने रोका, नीलम पार्क को बंद किया
आज किसान दिवस है और दिल्ली में अन्नदाता भूख हड़ताल पर हैं। उनके आंदोलन के समर्थन में राजधानी भोपाल के नीलम पार्क आ रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। तीन किसान नेताओं को रात में ही हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद सुबह भोपाल आ रहे किसानों को शहर की सीमाओं पर रोक दिया गया। साथ ही जो किसान नेता नीलम पार्क में शांतिपूर्ण सत्याग्रह करने आ रहे थे, उन्हें पहले पार्क में नहीं घुसने दिया, इसके बाद जब वो सड़क पर आ गए और खड़े होकर नारेबाजी करने लगे तो उन्हें हिरासत में लेकर बसों से पुरानी जेल ले जाकर बंद कर दिया।
छुप-छुपाकर नीलम पार्क पहुंचे कुछ किसानों ने कहा कि हमारे तीन नेताओं को सरकार ने गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश की सरकार ने जिस हिटलरशाही के तहत शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने आ रहे किसानों को रोक दिया है। शिवराज सरकार वही हैं, जिनके रहते हुए मंदसौर में किसानों पर गोली चलाई गई थी। किसान नेताओं ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगें भी नहीं रख सकती है।
किसान नेता प्रह्लाद बैरागी ने कहा कि MP सरकार ने किसानों को उनका हक नहीं दिया तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। हम CM शिवराज सिंह चौहान से पूछते हैं कि किसानों से खरीदे गए गेहूं का बोनस 2019-20 का दिया है। PM फसल बीमा के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है।

किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस उन्हें पुरानी जेल ले गई।
ऑल इंडिया किसान को-ऑर्डिनेशन कमेटी के राहुल राज किसानों के समर्थन में हम यहां पर आए थे और सत्याग्रह का आयोजन किया था, हम सभी एक आजाद देश में रहते हैं लेकिन MP की शिवराज सरकार किसानों के इस लोकतांत्रिक अधिकार को भी छीन रही है। नीलम पार्क में प्रदर्शन नहीं होने दिया गया गया और यहां पर भारी पुलिस तैनात कर दी गई है। जो किसान आ रहे थे, उन किसानों को रोक दिया गया है। साथ ही हमें गिर
तीन किसानों को हिरासत में लिया
MP सरकार हिटलरशाही के तहत किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन के लिए भोपाल आ रहे सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार और किसान नेता बाबू सिंह राजपूत और इरफान जाफरी को भानपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये तीनों संयुक्त किसान मोर्चा की भोपाल ईकाई के सदस्य हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 23 दिसंबर को भोपाल के नीलम पार्क में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के चलते विजय, बाबू सिंह और इरफान जाफरी को हिरासत में लिया गया है।

किसानों को पार्क में नहीं घुसने दिया तो उन्हें सड़क पर खड़े होना पड़ा।
कांग्रेस के 95 विधायक ट्रैक्टर से पहुंचेंगे विधानसभा
केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानून और महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस 28 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ सभी 95 विधायक ट्रैक्टरों से विधानसभा पहुंचेंगे। 28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस है, उस दिन सारे कांग्रेस विधायकों से पीसीसी पहुंचने को कहा गया है, जहां से विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश भर के जिलों से कांग्रेस के आह्वान पर किसान भी ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंच रहे हैं।
केंद्र द्वारा पारित 3 कानूनों में से राज्य सरकार मंडी एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव लाने जा रही है। इसमें सरकारी मंडियों के अलावा निजी मंडियां खोलने का प्रावधान है। इसका कांग्रेस विरोध कर रही है। मंगलवार को बैठक में यह तय हुआ कि विधानसभा के घेराव के लिए रणनीति तैयार करने की रूपरेखा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी को सौंपी गई है।