Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बैतूल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर पीएस बरार को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा।
संगठन के जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष केसी पंवार ने बताया कि अतिथि शिक्षकों को नियमित करने, ट्राइबल विभाग में अतिथि शिक्षकों की भर्ती शीघ्र करने, एजुकेशन पोर्टल पर पूर्ण रिक्त पदों को प्रदर्शित करने, प्राथमिक माध्यमिक शाला में अतिथि शिक्षकों की भर्ती कर मोहल्ला क्लास में अतिथि शिक्षकों से सेवाएं लेने की मांग की है।
जिला संयोजक एफसी कनाठे ने बताया मांगे पूर्ण नहीं होने की दशा में संगठन आंदोलन करेगा। इस दौरान नीलेश खातरकर, प्रमोद जागरे, भारती सोनी, दुर्गेश मनोटे, सोनम आर्य, रेखा चावड़े, नीता धुर्वे, रंजना पानकर, माया साहू आदि मौजूद थे।