स्मार्ट सिटी करेगी गोरखी स्कूल का कायाकल्प: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्कूल गोरखी को बनाया जाएगा मेमोरियल मॉडल स्मार्ट स्कूल

स्मार्ट सिटी करेगी गोरखी स्कूल का कायाकल्प: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्कूल गोरखी को बनाया जाएगा मेमोरियल मॉडल स्मार्ट स्कूल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee’s School Gorkhi Will Be Made A Memorial Model Smart School

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखी स्कूल

  • ग्वालियर स्मार्ट सिटी निविदाएं बुलाईं

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर स्मार्ट सिटी ने तोहफा देते हुए उनके स्कूल गोरखी को मेमोरियल मॉडल स्मार्ट स्कूल और संग्रहालय रूप में बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। स्मार्ट स्कूल के साथ संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़े सामान, यादों को सहेजा जाएगा। जिससे वहां आने वाले लोग उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें।

ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा इस स्कूल को पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति के रुप में सहज कर वापस निर्माण कराया जाएगा। गोरखी स्कूल भवन एक ऐतिहासिक इमारत के रुप में ग्वालियर के महाराज बाड़ा पर स्थित है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री के स्कूल का हिस्सा इस परिसर का सबसे पुराना हिस्सा है। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के स्कूल को एक मेमोरियल स्मार्ट स्कूल और संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाना है। इस योजना के पालन के लिए बुधवार को निविदाएं आमंत्रित की गई हैं और जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

संग्रहालय में क्या होगा

गोरखी स्कूल के परिसर में संग्रहालय भी बनाया जाएगा जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री के साहित्यिक कार्यों को एक पुस्तकालय के रुप में स्थापित करते हुये उनसे संबंधित सामग्री रखी जाएगी। उनसे जुड़ी हर याद को फोटो गैलरी के रूप में यहां रखा जाएगा। जिससे युवा उनसे प्रेरणा ले सकें।



Source link