- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- The High speed Car Hit The Couple, The Husband Died, The Wife Was Injured, The Daughter Was Married 10 Days Ago.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भिंड रोड पर चक्काजाम के बाद घंटों रहा ट्रैफिक जाम
- गोला का मंदिर में भिंड रोड की घटना
- 3 घंटे भिंड रोड पर रहा ट्रैफिक जाम
दवा लेने जा रहे दंपति को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपति घायल हो गया। घटना मंगलवार शाम भिंड रोड की है। हादसे में घायल पति ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। दोपहर एक बजे पोस्टमार्टम के बाद शव मिला। परिजन शव लेकर भिंड रोड पहुंचे और जाम लगा दिया। 4 बजे तक सड़क पर हंगामा और प्रदर्शन चलता रहा। मृतक के परिजन की मांग थी कि उसके बेटे को नौकरी और परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। 10 दिन पहले ही मृतक ने बेटी की शादी भी की है। हंगामा के चलते भिंड रोड पर दूर-दूर तक ट्रैफिक जाम हो गया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से अफसर मौके पर पहुंचे। किसी तरह आक्रोशित परिजन को समझाया और स्थिति को संभाला है।
गोला का मंदिर भिंड रोड निवासी 47 वर्षीय लाल सिंह पवैया फल का ठेला लगाता था। उसके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी लाल सिंह पर ही थी। एक दिन पहले वह शाम को पत्नी उर्मिला को दवा दिलाने पैदल-पैदल भिंड रोड की ओर जा रहा था। अभी वह पुरुषोतम विहार के गेट के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आई कार क्रमांक एपी07 सीजी-6118 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लाल सिंह में काफी तेज लगी और वह उछलकर सिर के बल जमीन पर गिरा। पत्नी भी घायल हुई थी। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह लाल सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मामला दर्ज किया है। बुधवार दोपहर परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों ने पहले गोला का मंदिर चौराहा फिर भिंड रोड तिराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया।
1 बजे से 4 बजे तक बंद रहा भिंड रोड
लाल सिंह की मौत पर आक्रोशित परिजन सड़क पर हंगामा कर रहे थे। उनका कहना था कि घर में एक ही कमाने वाला था। चार बेटियों की जिम्मेदारी उस पर थी। अब उसके बाद परिवार को भरण पोषण कैसे होगा। स्थानीय लोगों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, बेटे को नौकरी दी जाए। इस दौरान पुलिस और जिला प्रशासन के अफसरों ने काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने। दोपहर में 3 घंटे भिंड रोड पर यातायात बंद रहा। हर तरफ ट्रैफिक जाम था। पुलिस ने तत्काल 10 हजार रुपए रेडक्रॉस से दिलाए साथ ही उनकी मांगों को आगे बढ़ाने आश्वासन दिया। तब जाकर स्थिति काबू में आई।
10 दिन पहले ही बेटी को किया था विदा
मृतक लाल सिंह के चार बेटी एक बेटा है। बड़ी बेटी 21 वर्षीय अर्चना की शादी 10 दिन पहले ही उसने डीडी नगर निवासी विनोद कुमार से की थी। बेटी को खुशी-खुशी घर से विदा किया था।