आईसीसी टी-20 रैंकिंग में विराट कोहली को फायदा हुआ है.
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बुधवार को जारी आईसीसी टी-20 रैंकिंग (ICC T20I Ranking) में फायदा हुआ है.
डेविड मलान शीर्ष पर
राहुल 816 अंक से डेविड मलान (915) और बाबर आजम (820) के पीछे हैं जबकि कोहली के 697 अंक हैं. कोहली क्रिकेट के तीनों फार्मेट में शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल हैं, वह वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं जबकि टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. अन्य खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट और तेज गेंदबाज टिम साउथी ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में मिली 2-1 की जीत में अहम भूमिका अदा करने के बाद करियर के सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किए.
सीफर्ट सीरीज में कुल 176 रन बनाने से 24 पायदान की उछाल से नौंवे स्थान पर पहुंच गए जबकि साउथी ने कुल छह विकेट हासिल किये जिससे वह 13वें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंच गए. साउथी अपने करियर में सभी तीनों प्रारूपों में शीर्ष 10 में भी पहुंचने में सफल रहे. वह टेस्ट में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे और वनडे में नौंवे स्थान पर हैं. डेवन कोनवे (62वें) और ग्लेन फिलिप्स (72वें) न्यूजीलैंड के अन्य खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी रैंकिंग में ऊपर की ओर बढ़े हैं.यह भी पढ़ें:
ICC Men’s Test Rankings: स्टीव स्मिथ के करीब पहुंचे विराट कोहली, पुजारा-रहाणे को उठाना पड़ा नुकसान
टी-20 क्रिकेट में सबसे बेस्ट बल्लेबाज रहे केएल राहुल, देखें टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट
इंग्लैंड की टीम टॉप पर, भारत तीसरे नंबर पर काबिज
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हफीज कुल 140 रन बनाकर 14 पायदान के फायदे से 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं. गेंदबाजों की सूची में फहीम अशरफ 13वें, शाहीन अफरीदी 16वें जबकि हरिफ राऊफ 67वें स्थान पर पहुंचे. टी-20 गेंदबाजों और आल राउंडर रैंकिंग में क्रमश: अफगानिस्तान के राशिद खान और मोहम्मद नबी शीर्ष पर हैं. आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को तीन अंक का नुकसान हुआ जबकि न्यूजीलैंड तीन अंक के फायदा हुआ. हालांकि पाकिस्तान अपने चौथे और न्यूजीलैंड छठे स्थान पर कायम हैं. इंग्लैंड 275 रेटिंग अंक से टीम रैंकिंग में शीर्ष पर हैं जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया (272) और भारत (268) काबिज हैं.