अगर आपके पास भी है Maruti की कोई गाड़ी, तो उठाएं इस शानदार स्कीम का लाभ…!

अगर आपके पास भी है Maruti की कोई गाड़ी, तो उठाएं इस शानदार स्कीम का लाभ…!


मारुति की गाड़ियों के लिए खास स्कीम

अगर आपके पास भी Maruti की कोई गाड़ी है तो मारुति ने विंटर सर्विस कैम्पेन (Maruti Suzuki Winter Service Campaign) स्कीम का लाभ ले सकते हैं. ये सर्विस कैम्पेन 5 जनवरी तक चलेगा.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 24, 2020, 6:14 AM IST

नई दिल्ली. अगर आपके पास Maruti की कोई कार है तो आपके लिए फिलहाल अच्छे ऑफर के साथ सर्विसिंग कराने का शानदार मौका है. मारुति ने विंटर सर्विस कैम्पेन (Maruti Suzuki Winter Service Campaign) चला रही है, जो 5 जनवरी 2021 तक चलेगा. कंपनी इसमें अपने कस्टमर्स को 27 प्वाइंट व्हीकल चेकअफ फ्री (27 point vehicle check-free) में उपलब्ध करा रही है. यह कैम्प देशभर में मौजूद ऑथोराइज्ड डीलरशिप में लगाया गया है.

जानिए मिलेगा किन चीजों पर है ऑफर
Campaign के तहत सर्विस लेबर चार्ज, एक्सटेंडेड वारंटी, स्पेयर पार्ट्स खरीदने पर Washing की Complimentary सुविधा मिलेगी. इन सुविधाओं के जरिए कंपनी ग्राहकों और कार की एक्सटेंसिव केयर कर रही है. साथ ही वह अपने कस्टमर्स का वर्कशॉप एक्सपीरियंस बेहतर करना चाहती है.

एक्सपर्ट टेक्नीशियन करेंगे गाड़ी की जांचकंपनी के इस सर्विसिंग कैम्प में कस्टमर्स को फ्री 27 प्वाइंट व्हीकल चेकअफ के अलावा एक्सेसरीज पर ऑफर का फायदा मिलेगा. इसमें लाइटनिंग, हीटिंग, वेंटिलेशन सिस्टम, बैटरी, ब्रेक और दूसरी चीजों का इंस्पेक्शन होगा. इस ऑफर में ट्रेंड और एक्सपर्ट टेक्नीशियन कस्टमर्स की गाड़ी का पूर्व निर्धारित चेकलिस्ट के मुताबिक निरीक्षण करेंगे.

ये भी पढ़ें : किसानों के लिए खुशखबरी! सोनालिका ने लॉन्च किया देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर Tiger, देगा 4 गुना ज्यादा माइलेज

मारुति सुजूकी के अधिकारी ने बताया कि मौजूदा स्थिति में कंपनी को आगे कदम उठाने होंगे. इनमें ग्राहकों को उनकी पसंद के लिये अनेक विकल्प उपलब्ध कराने के साथ ही ग्राहक केन्द्रित Financial products भी शामिल किये जा रहे हैं. कंपनी का कहना है कि हमारे विंटर सर्विस कैम्पेन का मकसद इस सर्दी के मौसम में कस्टमर्स को कार ऑनरशिप का एक सुखद एक्सपीरियंस देना है.

नए साल से महंगी होंगी मारुति की कारें

नए साल से मारुति सुजुकी की कारें महंगी हो जाएंगी. कंपनी का कहना है कि कई तरह के कच्चे माल की कीमत बढ़ जाने की वजह से उसकी लागत पर दबाव पड़ा है, इसलिए रेट बढ़ाने को मजबूर होना पड़ रहा है. गौरतलब है कि मारुति सुजुकी एंट्री लेवल के Alto से लेकर XL6 जैसी मल्टी परपज व्हीकल तक बेचती है जिनकी कीमत का दायरा 2.95 लाख रुपये से लेकर 11.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस दिल्ली) के बीच है.





Source link