असुविधा: लो-वोल्टेज के कारण जिला अस्पताल में रात 12.25 से 1.30 बजे तक बंद रही बिजली

असुविधा: लो-वोल्टेज के कारण जिला अस्पताल में रात 12.25 से 1.30 बजे तक बंद रही बिजली


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • एसएनसीयू में भर्ती बच्चे के पिता ने रात में ही बिजली कंपनी को फोन से की शिकायत
  • मेडिकल कॉलेज की ओर से लगाए इमरजेंसी सप्लाई के जनरेटर ने नहीं किया सपोर्ट

जिला अस्पताल में रात 12.25 बजे बिजली बंद हो गई। मेन हॉस्पिटल से लेकर लेडी बटलर और नवजात बच्चों की यूनिट एसएनसीयू में अंधेरा छा गया। इमरजेंसी डॉक्टर के केबिन में भी अंधेरा पसरा रहा। एसएनसीयू में भर्ती बेटे की तबियत को लेकर चिंतित पिता ने रात में ही बिजली कंपनी के शिकायत केंद्र में फोन किया। तब कहीं एसएनसीयू की बिजली चालू हो सकी। यहां पर नवजात 20 बच्चे भर्ती है। रात में बिजली बंद होने के बाद मेडिकल कालेज नए भवन की ओर इमरजेंसी व्यवस्था चालू नहीं की गई। रात 1.30 बजे के बाद जनरेटर से बिजली की सप्लाई सुबह 6 बजे तक हुई। इसके बाद सुबह 6 से 10 बजे तक सुधार के लिए सप्लाई बंद रही। जिसके बाद बिजली कंपनी द्वारा सप्लाई शुरू की गई। इसके कारण जिला अस्पताल के वार्डों के शौचालयों में पानी तक नहीं रहा। क्योंकि.. बिजली बंद होने से पानी की मोटर तक नहीं चली जिसके कारण पानी की टंकी खाली रही।
डीन बोले बिजली कंपनी के अधिकारियों से की लो-वोल्टेज की शिकायत
इधर, रात व दिन में अस्पताल में बिजली बंद होने की सूचना पर मौके पर डीन डॉ.अंनत पवार पहुंचे। उन्होंने बिजली पैनल एवं ट्रांसफार्मर का निरीक्षण करने के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों को लो-वोल्टेज की शिकायत की। डीन डॉ.पवार ने बताया बिजली का वोल्टेज लो होने के कारण समस्या आई। हमने जनरेटर चालू किए थे लेकिन वह केवल आधे ही हिस्से में सपोर्ट कर पाया। बिजली का काम करने वाले ठेकेदार से भी हम बात कर रहे है ताकि पूरे हिस्से में बिजली बंद होने की स्थिति में जनरेटर से सप्लाई कर सके।

श्री पूज्य सिंधी पंचायत : प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में 300 लोगों ने कराया इलाज

खंडवा | सिंधी कॉलोनी की सिंधी धर्मशाला में चल रहे सात दिनी एक्युप्रेशर प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। श्री पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित इस शिविर में सेवा देने वाले चिकित्सकों व टीम को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। श्री पूज्य सिंधी पंचायत के सह सचिव घनश्याम वाधवा और प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया 15 से 22 दिसंबर तक लगे इस शिविर में लगभग 300 लोगों ने इलाज कराया। स्थानीय सिंधी कॉलोनी, टैगोर कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों के रहवासियों ने इसमें लाभ लिया। पंचायत सचिव श्याम हेमवानी ने परिवार सहित शिविर में लिए स्वास्थ्य लाभ के अनुभव को बताते हुए कहा कि मुझे व भाभी को लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या में निरंतर अभ्यास से लाभ हुआ है, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से मिला लाभ अविश्वसनीय है। वहीं सुशील कृपलानी जो कई वर्षों से सर्वाइकल रोग से पीड़ित थी, नियमित रूप से शिविर में आकर स्वास्थ्य लेने से बहुत लाभ हुआ। मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ खंडवा इकाई के अध्यक्ष डॉ.प्रतापराव कदम ने सपत्नीक अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक होकर चिकित्सा लाभ लिया। बेहतर उपचार व उससे मिले लाभ को लेकर उनके द्वारा राजस्थान के डॉ.अनूप चौधरी व टीम एवं आयोजक श्री पूज्य सिंधी पंचायत का आभार व्यक्त कर अभिनंदन पत्र दिया। इस मौके पर सिंधी सेवा मंडली के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, पंचायत के उपाध्यक्ष मोहन दीवान सहित अन्य मौजूद थे।
आज से पदमनगर में शिविर
प्राकृतिक चिकित्सा शिविर गुरुवार से पदमनगर के श्री झूलेलाल मंदिर मंदिर में लगाया जाएगा। समापन 31 दिसंबर को होगा। शिविर सुबह 9 से 12.30 और दोपहर 3 से शाम 6.30 तक रहेगा। इसका लाभ लेने के इच्छुक लोग अपनी सुविधा अनुसार शिविर में भाग ले और शिविर को सफल बनाएं। यह कार्यक्रम पदम नगर सिंधी समाज आयोजित कर रहा है।



Source link