दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत
दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (Electric Vehicle Policy) के तहत बैटरी से चलने वाले व्हीकल्स को रोड टैक्स से छूट दे दी है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 11, 2020, 5:43 PM IST
दिल्ली के परिवहन विभाग के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने तुरंत प्रभाव से बैटरी से चलने वाले सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर लगने वाला रोड टैक्स हटा दिया है. गहलौत ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्लीवासियों को बधाई! जैसा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई ईवी पॉलिसी की घोषणा करते हुए वादा किया था, दिल्ली सरकार ने बैटरी से चलने वाले वाहनों को रोड टैक्स से छूट दे दी है.”
Congrats Delhi! As promised by CM @ArvindKejriwal when announcing landmark EV Policy, Delhi govt has EXEMPTED road tax on Battery Operated Vehicles. With right incentives & supporting infra, we are determined to ensure Delhi leads the country in rapid transition to Elec Vehicles pic.twitter.com/XVm9JKYmIE
— Kailash Gahlot (@kgahlot) October 11, 2020
केजरीवाल सरकार ने अगस्त में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लॉन्च की थी जिसके तहत राज्य सरकार ने पंजीकरण शुल्क, रोड टैक्स को माफ करने और राष्ट्रीय राजधानी में नई कारों के लिए 1.5 लाख तक का इंसेंटिव देने का वादा किया था.