इस गड़बड़ी के कारण General Motors ने Chevrolet समेत 8.4 लाख गाड़ियों को मंगाया वापस…

इस गड़बड़ी के कारण General Motors ने Chevrolet समेत 8.4 लाख गाड़ियों को मंगाया वापस…


अगर आप जीएम पिकअप ट्रक या यूटिलिटी वाहन, Buick सेडान या Chevrolet Malibu के लेटेस्ट मॉडल यूज करते हैं तो आपको डीलरशिप जाने की जरूरत पड़ सकती है. क्योंकि ऑटोमेकर कंपनी जनरल मोटर्स ने सस्पेंसन और सीट बेल्ट में खराबी के चलते Chevrolet समेत कुल 8.4 लाख गाड़ियों को रिकॉल किया है. कंपनी ने युनाइटेड स्टेट में गाड़ियों में खराबी की वजह से उन्हें वापस मंगाने का फैसला किया है. सीट बेल्ट में खराबी के कारण वापस बुलाई जानें वाली गाड़ियों में कुल 6 लाख 24000 हजार यूनिट शामिल है. इसमें ये मॉडल हैं…

2019-21 Chevrolet Silverado 1500
2019-21 GMC Sierra 1500
2020-21 Chevrolet Silverado 2500 and 35002020-21 GMC Sierra 2500 and 3500
2021 Chevrolet Suburban and Tahoe

2021 GMC Yukon XL

जीएम ने एक ऑफिशियल डाक्यूमेंट में कहा की सीट बेल्ट ब्रेकेट फ्रेम में सही से ना लगने के कारण सुरक्षित नहीं है. इसका मतलब है कि दुर्घटना के समय ये बेल्ट गाड़ी में बैठे लोगों की पूरी तरह सुरक्षा करने में सक्षम नहीं है. कंपनी का कहना है कि फिलहाल इन तकनीकी खराबी के कारण अभी तक किसी भी दुर्घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें : अगर आपके पास भी है Maruti की कोई गाड़ी, तो उठाएं इस शानदार स्कीम का लाभ…!

उसके अलावा लगभग 213,000 सेडान सस्पेंसन की दिक्कत है. इसमें 2010-2013  Buick Lacrosse, ब्यूक लैक्रोस, 2012-2013  Buick Regal और  2013 Chevrolet Malibu शामिल है. रिकॉल की गई गाड़ियों को आधे से ज्यादा राज्यों में बेचा गया है. इन जगहों में जिनमें कनेक्टिकट, डेलावेयर, कोलंबिया का जिला, इलिनोइस, इंडियाना, आयोवा, केंटकी, मेन, मैरीलैंड, मैसाचुसेट्स, मिशिगन, मिनेसोटा, मिसौरी, न्यू हैम्पशायर, न्यू जर्सी शामिल हैं। , न्यूयॉर्क, ओहियो, पेंसिल्वेनिया, रोड आइलैंड, वर्मोंट, वर्जीनिया, पश्चिम वर्जीनिया और विस्कॉन्सिन हैं.

कंपनी का कहना है कि रिकॉल की गई इन गाड़ियों के मालिकों को सूचित किया जाएगा. इन गाड़ियों के रियर टॉ लिंक्स और एडजस्टर फास्टनरों को फ्री में चेंज किया जाएगा.





Source link