एक ही मोहल्ले में दो आत्महत्या: शाम को पड़ोसी कर्मचारी का शव फंदे से उतारा, रात को खुद भी लगा ली फांसी

एक ही मोहल्ले में दो आत्महत्या: शाम को पड़ोसी कर्मचारी का शव फंदे से उतारा, रात को खुद भी लगा ली फांसी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

निंबाजी की खो में राकेश लिखार ने क्यों फांसी लगाई यह अभी तक पता नहीं चला है

  • महाराजपुरा, मुरार और जनकगंज में हुई घटनाएं
  • 24 घंटे में पांच लोगों ने की आत्महत्या

बीते 24 घंटे में दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने तनाव के चलते खुदकुशी कर ली। किसी ने सिविल जज की परीक्षा में फेल होने पर फांसी लगाई, तो किसी ने तनाव और परिवार के क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली। इनमें से तीन घटनाएं जनकगंज थाना क्षेत्र में हुई हैं, जबकि अन्य महाराजपुरा और मुरार में दर्ज की गई है। जनकगंज के निंबाजी की खो में युवक ने फांसी लगा ली। पड़ोसी उसे बचा लिया, इसके बाद रात को उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। सभी पांच शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार दोपहर करवाया गया है। फिलहाल पुलिस खुदकुशी के मामलों की पड़ताल कर रही है।

मृतक आशीष, इसने पहले पड़ोसी के शव को फंदे से उतारा था, रात को खुद लगा ली फांसी

मृतक आशीष, इसने पहले पड़ोसी के शव को फंदे से उतारा था, रात को खुद लगा ली फांसी

एक के बाद एक दो ने की आत्महत्या

जनकगंज थाना स्थित निंबाजी की खो निवासी 52 वर्षीय राकेश पुत्र राम प्रसाद लिखार एक निजी संस्था में कर्मचारी हैं। बुधवार शाम 6 बजे उसने किसी बात से तनाव में आकर फांसी लगा ली थी। घटना का पता जब चला तो आसपास के लोग उनके घर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले पास ही रहने वाले 28 वर्षीय आशीष पुत्र संतोष शिवहरे ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राकेश के शव को लेकर पुलिस रवाना हो गई। सभी अपने-अपने काम में लग गए। देर रात आशीष ने अपने रूम को अंदर से लॉक कर फांसी लगा ली। घटना का पता गुरुवार सुबह चला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को उतारकर डेड हाउस पहुंचाया है। जहां गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया है। पर दोनों ने ऐसा क्यों किया यह रहस्य बरकरार है।

सिविल जज परीक्षा में फेल होने पर लगाई फांसी

महाराजपुरा के डीडी नगर में 26 वर्षीय मेघा यादव पत्नी प्रदीप यादव ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी है। वह सिविल जज की तैयारी कर रही थी। वर्ष 2019 में उसने छत्तीसगढ़ सिविल जज की परीक्षा दी थी। बुधवार दोपहर उसका रिजल्ट आया था। जिसमें चयन न होने से वह हताश थी और यह कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जनकगंज थाना क्षेत्र के भूरे बाबा की बस्ती निवासी 30 वर्षीय पुष्पा पत्नी सूरज बघेल ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना का पता गुरुवार सुबह उस समय लगा जब वह कमरे से बाहर नहीं आई। परिजन ने अंदर जाकर देखा तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

काम न मिलने से परेशान था, दे दी जान

मुरार थाना क्षेत्र के सांई नगर निवासी जसवंत कुशवाह पुत्र रमेश कुशवाह गुरुवार सुबह बाजार से आया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसे खाने पर बुलाने पहुंचे तो वह फांसी लगाकर जान दे चुका था। कुछ समय से काम न मिलने से परेशान होने का पता पड़ोसियों से चला है। पुलिस जांच कर रही है।



Source link