कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना: कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए अब रतलाम में शुरू हुआ प्रार्थनाओं का दौर, पूर्व गृहमंत्री ने रुद्राभिषेक कर की प्रार्थना

कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना: कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए अब रतलाम में शुरू हुआ प्रार्थनाओं का दौर, पूर्व गृहमंत्री ने रुद्राभिषेक कर की प्रार्थना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Eradication Of Corona Epidemic Has Now Started In Ratlam, A Round Of Prayers, Former Home Minister Prayed Rudrabhishek

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व गृहमंत्री ने रुद्राभिष�

पूरे विश्व में कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है । देश में लाखो लोग कोरोना संक्रमण की चपेट मे आ चुके है। ऐसे में कोरोना कि रोकथाम के लिए अब प्रार्थना का दौर भी शुरू हो चुका है। रतलाम के सिविक सेंटर स्थित काशी विश्वनाथ शिव मंदिर में आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी सहित अन्य समाजसेवियों ने प्रार्थना की है। यहां भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रभू से कोरोना कि रोकथाम की प्रार्थना की गई । गौरतलब है कि रतलाम शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की वजह से मेडिकल कॉलेज में बेड की कमी पड़ने लगी है। कल देर रात आई रिपोर्ट में जिले में 235 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं जबकि चार पॉजिटिव मरीजों ने कल दम भी तोड़ दिया । जिले में अब 12 सौ से अधिक एक्टिव कोरोना मरीज हो गए हैं। जिसके बाद कोरोना से बचाव के लिए प्रार्थनाओं का दौर भी शुरू हो चुका है। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी आज काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक कर कोरोना की महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की है। मंदिर पर सीमित संख्या में कुछ अन्य श्रद्धालु भी पहुंचे जिन्होंने भगवान महाकाल से कोरोना की बीमारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की है।

बहरहाल केवल मंदिरों में ही नहीं हर धर्म और समुदाय के धर्मगुरु और आम लोग कोरोना से निजात दिलाने की प्रार्थना कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link