बिग बैश खिलाड़ियों के बाल कटवाने के लिए बाहर जाने पर प्रतिबंध (BBL/Twitter)
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने सिडनी में कोविड-19 संक्रमण (Covid-19) के नए मामले सामने के बाद जारी सख्त प्रोटोकॉल के तहत बिग बैश लीग (BBL) खिलाड़ियों के बाल कटवाने के लिए बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
रिपोर्ट के अनुसार संचालन संस्था ने बिग बैश लीग के खिलाड़ियों के लिए भी पांबदियां बढ़ा दी हैं और ऐसा न्यू साउथ वेल्स में हाल के मामलों को देखते हुए किया गया है, जिसके कारण सिडनी की तीसरे टेस्ट की मेजबानी भी खतरे में पड़ गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सीए क्वींसलैंड प्रोटोकॉल के 21 दिसंबर के दस्तावेज के अनुसार बाल कटवाने के लिए बाहर जाने की भी अनुमति नहीं होगी.
Sports News Today Live Updates: बॉक्सिंग डे टेस्ट में कुछ ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
इसके अनुसार, ”एक दिसंबर को जारी किए गए प्रोटोकॉल में बाल कटवाने के लिए बाहर जाने की अनुमति थी, बशर्ते सैलून के अंदर भी चेहरे पर मास्क पहना हुआ हो. लेकिन ताजा प्रोटोकॉल में इन पर रोक लगा दी गई है.”रिपोर्ट के अनुसार, ”खिलाड़ी और स्टॉफ बाहर से मंगाया गया खाना ले सकते हैं, लेकिन इसे पहले से ऑर्डर किया गया हो और जब वे खाना लेंगे तो उन्हें अपनी टीम की यूनिफॉर्म में नहीं होना चाहिए.” वहीं, दूसरी तरफ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नए साल में होने वाले टेस्ट को बचाने की कवायद के तहत सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) ट्रस्ट ने ब्रिसबेन टेस्ट की मेजबानी की भी पेशकश की है. न्यू साउथ वेल्स से टेस्ट खेलकर लौटने वाली टीमों को क्वीन्सलैंड सरकार से छूट नहीं मिलने की स्थिति में एससीजी ट्रस्ट ने चौथे और अंतिम टेस्ट की मेजबानी की भी पेशकश की है.
सिडनी के उत्तरी तटों पर कोविड-19 के मामलों में इजाफे के बाद इस महीने की शुरुआत से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) हाई अलर्ट पर है. सिडनी को सात जनवरी से तीसरे टेस्ट की मेजबानी करनी है.
उत्तरी तटों पर स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन इस तरह की आशंका है कि क्वीन्सलैंड सरकार न्यू साउथ वेल्स के साथ अपनी सीमा को बंद कर सकती है जिसका मतलब होगा के खिलाड़ी और प्रसारणकर्ता चैनल के कर्मचारी तीसरे और चौथे टेस्ट के बीच सिडनी से ब्रिसबेन की यात्रा नहीं कर पाएंगे.
INDvsAUS: ब्रैड हॉग ने दी सलाह, पृथ्वी शॉ को चौथे या पांचवें नंबर पर आजमाना चाहिए
ऐसे में सिडनी क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स ग्राउंड ट्रस्ट के चेयरमैन टॉनी शेपर्ड ने ‘द ऐज’ से कहा, ”अगर जरूरी हुआ तो हम दो टेस्ट का आयोजन कर सकते हैं, कोई समस्या नहीं है.” मौजूदा हालात में हालांकि मेलबर्न तीसरे टेस्ट की मेजबानी के प्रबल दावेदार के रूप में उभरा है. मेलबर्न में 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट भी खेला जाना है. सीए ने हालांकि कहा है कि तीसरे टेस्ट के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड उनकी प्राथमिकता है.