विराट कोहली ने सबसे ज्यादा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए हैं.
दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली (Virat Kohli) ने आज के ही दिन अपना पहला इंटरनेशनल शतक जड़ा था. क्रिकेट के इतिहास में वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 24, 2020, 9:02 AM IST
ईडन गार्डन्स मैदान पर जड़ा करियर का पहला शतक
श्रीलंकाई टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. सलामी बल्लेबाज उपुल तरंगा (115) और कप्तान कुमार संगकारा (60) की पारियों की बदौलत श्रीलंका की टीम ने भारत के सामने 316 रनों का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. वीरेंद्र सहवाग 10 और सचिन तेंदुलकर सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. 23 रन पर सिर्फ दो विकेट गिर जाने के बाद चौथे नंबर कोहली बल्लेबाजी करने उतरे. कोहली ने गौतम गंभीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की. सूरज रणदीव की गेंद पर आउट होने से पहले कोहली ने 114 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की बदौलत 107 रनों की पारी खेली. इस मैच में गंभीर ने नाबाद 150 रन बनाए थे और भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की थी.
यह भी पढ़ें:IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में काफी खराब है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, मिली है अब तक एक जीत
INDvsAUS: मेलबर्न टेस्ट में पुजारा के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाया है नया प्लान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आग उगलता है कोहली का बल्ला
पिछले एक दशक में कोहली ने दुनिया भर के मैदानों रन बरसाए हैं. लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली का कोई मुकाबला नहीं है. उन्होंने सबसे ज्यादा 15 शतक (टेस्ट और वनडे मिलाकर) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए हैं. इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ 13, वेस्टइंडीज के खिलाफ 11, न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ आठ-आठ, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात, बांग्लादेश के खिलाफ पांच, पाकिस्तान के खिलाफ दो और जिम्बांबे के खिलाफ एख शतक लगाया है.