जंगल में मंगल: मॉल-महल की जगह MP के नेशनल पार्क्स में होगा New Year सेलिब्रेशन

जंगल में मंगल: मॉल-महल की जगह MP के नेशनल पार्क्स में होगा New Year सेलिब्रेशन


पर्यटकों ने इस बार न्यू ईयर जंगल में मनाने का फैसला किया है. (फाइल फोटो)

मॉल और महल की जगह पर्यटकों ने मध्य प्रदेश के नेशनल पार्कों ओर टाइगर रिजर्व एरिया को नयू इयर सेलिब्रेशन के लिए चुना है. लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग कर ली है. प्रशासन ने भी इसकी जोरदार तैयारियां कर ली हैं.



  • Last Updated:
    December 24, 2020, 3:06 PM IST

भोपाल. बीते 9 महीनों से कोरोनावायरस से ठंडा पड़े टूरिज्म स्पॉट न्यू ईयर के सेलिब्रेशन में गुलजार होने की तैयारी में है. प्रदेश के सभी बड़े नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व एरिया अभी से 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक के लिए बुक हो चुके हैं. आलम यह है कि जनवरी के पहले सप्ताह भी नेशनल पार्क में जगह नहीं मिल सकेगी. ऑनलाइन बुकिंग के जरिए सैलानियों ने अपनी पसंद के पहले पर्यटन स्थल टाइगर रिजर्व एरिया और नेशनल पार्क में बुकिंग कर दी है.

लोग किसी महल या बाजार की जगह खुले जंगलों में न्यू ईयर सेलिब्रेशन करना पसंद कर रहे हैं. प्रदेश के बांधवगढ़, सतपुड़ा, कान्हा, पेंच, नेशनल पार्क में सबसे ज्यादा पर्यटकों की भीड़ होगी. शिवराज सरकार ने बांधवगढ़ में बफर में सफर योजना की भी शुरुआत की है. यानी कि टाइगर के घूमने वाले एरिया बफर में पर्यटक सफर का मजा ले सकेंगे.

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हॉट एयर बैलून सफारी

प्रदेश सरकार पहली बार बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हॉट एयर बैलून सफारी की शुरुआत करने जा रही है. 26 दिसंबर को प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह इसकी शुरुआत करेंगे. नए साल पर पर्यटक हॉट एयर बैलून पर सवार होकर टाइगर का दीदार हवा से कर सकेंगे. बफर एरिया के बाहर हॉट एयर बैलून उड़ाने की तैयारी वन विभाग ने की है.कोरोना वायरस की गाइड लाइन का करना होगा पालन

प्रदेश के एपीसीसीएफ वाइल्डलाइफ जेएस चौहान ने कहा है कि न्यू ईयर के दौरान नेशनल पार्क में पर्यटकों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा. इसके लिए सभी नेशनल पार्क को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं. अभी तक की बुकिंग के मुताबिक सभी टाइगर रिजर्व एरिया और नेशनल पार्क में बुकिंग फुल हो चुकी है. सरकार इस बार पर्यटकों को एडवेंचर टूरिज्म का मजा भी देने की तैयारी में है. इसके लिए तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं.





Source link