राजस्थान जाने वालों को राहत: इंदौर-उदयपुर स्पशेल ट्रेन 28 दिसंबर से शुरू होगी, इंदौर से रोजाना शाम 5:40 बजे होगी रवाना

राजस्थान जाने वालों को राहत: इंदौर-उदयपुर स्पशेल ट्रेन 28 दिसंबर से शुरू होगी, इंदौर से रोजाना शाम 5:40 बजे होगी रवाना


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रेन शाम 5:40 बजे इंदौर से चलकर अगले दिन सुबह 5 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

इंदौर से राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए एक राहतभरी खबर है। कोरोनाकाल में लॉकडाउन के बाद से बंद पड़ी इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस 28 दिसंबर से फिर से पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। राजस्थान जाने वाले यात्रियों की परेशानी और लगातार ट्रेन चलाने की मांग को देखते हुए सांसद शंकर लालवानी ने ट्रेन को फिर से शुरू करने की मांग रेलमंत्री से की थी।

ऐसा होगा ट्रेन का शेड्यूल

  • ट्रेन संख्या 09329 28 दिसंबर को शाम 5:40 बजे इंदौर से चलकर अगले दिन सुबह 5 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 09330 29 दिसंबर को रात 8:35 बजे उदयपुर से चलकर अगले दिन सुबह 7 बजे इंदौर पहुंचेगी।
  • ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, नीमच होते हुए उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर से वापसी में भी ट्रेन इन्हीं स्थानों पर रुकेगी।

नर्मदा एक्सप्रेस स्पेशल 26 से चलेगी

इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। ट्रेन इंदौर से शाम 4 बजे तो बिलासपुर से दोपहर पौने 12 बजे रवाना होगी। 26 दिसंबर को ट्रेन संख्या 08234 बिलासपुर से चलकर 27 दिसंबर को इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 11.45 बजे बिलासपुर से रवाना होगी। यह उसलापुर, अनूपपुर, जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल, मक्सी, उज्जैन होते 42 स्टेशनों पर रुकने के बाद करीब 11 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस प्रकार इंदौर से शाम 4 बजे रवाना होगी और इन्ही स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन करीब डेढ़ बजे बिलासपुर पहुंचेगी। ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। इस बार ट्रेन सवा घंटे पहले इंदौर से रवाना होगी। पहले इसका समय सवा 5 बजे इंदौर से छूटने का था।

‘रामायण यात्रा’, विशेष ट्रेन इंदौर से 26 फरवरी को
रेलवे भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े और रामायण में उल्लेख किए गए विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन इंदौर से 26 फरवरी को चलाएगा। आईआरसीटीसी ने भारत दर्शन विशेष टूरिस्ट ट्रेन द्वारा ‘रामायण यात्रा’ के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इंदौर से आईआरसीटीसी की लंबे समय बाद स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। आखिरी ट्रेन नवंबर-2019 में गंगासागर के लिए गई थी।



Source link