सुसाइड: निवर्तमान पार्षद के भतीजे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, किचन में लटका मिला शव

सुसाइड: निवर्तमान पार्षद के भतीजे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, किचन में लटका मिला शव


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • The Nephew Of The Outgoing Councilor Committed Suicide By Hanging Himself, The Dead Body Was Found Hanging In The Kitchen

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अशोक देवड़ा ने जिस समय फांसी लगाई उस समय घर में कोई नहीं था (प्रतीकात्मक फोटो)

  • आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं

नागझिरी क्षेत्र से कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद हिम्मत देवड़ा के भतीजे अशोक देवड़ा ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के किचन में उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

नागझिरी पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे अशोक के फांसी लगाने की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि किचन में साड़ी के फंदे से शव लटका है। घटना के समय घर में कोई नहीं था। घर में दो छोटे बच्चे खेल रहे थे। जिसमें एक अशोक की बेटी और दूसरा भतीजा था। अशोक के पिता नगर निगम में कर्मचारी हैं और वह ड्यूटी पर थे। पत्नी रतलाम मायके गई हैं और अशोक बुधवार को ही ससुराल से लौटा था। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। घटना को लेकर परिजन भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।



Source link