Boxing Day Test Match: शेन वॉर्न बोले-मेलबर्न टेस्ट में भारतीय टीम की धज्जियां उड़ा देगी ऑस्ट्रेलिया

Boxing Day Test Match: शेन वॉर्न बोले-मेलबर्न टेस्ट में भारतीय टीम की धज्जियां उड़ा देगी ऑस्ट्रेलिया


शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ की है. (Shane Warne/Instagram)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जाएगा.

नई दिल्ली. महान स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का मानना है कि एडिलेड टेस्ट में शर्मनाक हार से भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) अभी भी सहमी हुई होगी. वॉर्न ने कहा कि मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय टीम की धज्जियां उड़ा देगी. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले टेस्ट में उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर समेटने के बाद आठ विकेट से जीत दर्ज की थी. दूसरा मैच शनिवार से होगा जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं खेलेंगे. कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण भारत लौट गए हैं.

मोहम्मद शमी के नहीं खेलने से होगा नुकसान
वॉर्न ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, ”भारत के पास केएल राहुल जैसे शानदार खिलाड़ी हैं. युवा शुभमन गिल भी टीम में होगा. अजिंक्य रहाणे भी बेहतरीन खिलाड़ी है और हमें पता ही है कि चेतेश्वर पुजारा क्या कर सकता है. मोहम्मद शमी का नहीं खेलना भी बड़ा नुकसान है. वह बेहतरीन खिलाड़ी है. मेलबर्न में पिच उसकी गेंदबाजी के अनुकूल भी थी.”

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ होपहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम की काफी आलोचना हुई लेकिन वॉर्न का कहना है कि भारतीय बल्लेबाजों को दोष देने की बजाय ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों की तारीफ की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को श्रेय दूंगा जिन्होंने इतनी उम्दा गेंदबाजी की. चारों गेंदबाज और कैमरन ग्रीन ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया. ये महान गेंदबाज बनते जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

विराट कोहली की पैटरनिटी लीव पर सवाल उठाने पर सुनील गावस्कर पर भड़के फैंस, पूछा-सचिन से सवाल करने की हिम्मत थी?

टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा-कोहली को छुट्टी मिल गई लेकिन नटराजन अभी तक बेटी को नहीं देख पाए

उन्होंने कहा, ”पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन लायन काफी समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. निश्चित तौर पर उनकी तुलना मेरे दौर से गेंदबाजों से होगी. अगर अगले चार या पांच साल ऐसा ही खेलते रहे तो शायद यह ऑस्ट्रेलिया का अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण होगा.” पहले टेस्ट मैच में पैट कमिंस ने दोनों पारियों में सात विकेट लिए थे जबकि दूसरी पारी में जोश हेजलवुड ने सिर्फ आठ रन देकर पांच विकेट झटके.





Source link