- Hindi News
- Local
- Mp
- Pitched By Daughter’s Disgrace, Father Set Himself On Fire By Pouring Clay Oil, Condition Critical
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गिरवाई थाना, यहीं हुआ है मामला दर्ज, आरोपी पकड़ा जा चुका है
- निचलापुरा गिरवाई में गुरुवार रात 1 बजे की घटना
- आनन फानन में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा
घर में सो रही नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद हुई बदनामी से आहत एक पिता ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है। छेड़छाड़ की घटना रात 1 बजे की है। आग लगाने की घटना सुबह 5 हुई है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरवाई के निचलापुरा इलाके में एक परिवार रहता है। जिसमें एक 14 वर्षीय किशोरी भी है जो 9वीं की छात्रा है। पिछले कुछ समय से पास ही रहने वाला मोनू सिंह उसे परेशान कर रहा था। अक्सर रास्ते में उसे छेड़ना, अश्लील कमेंट्स करना उसकी आदत थी। जब छात्रा विरोध करती थी तो धमकाता था। गुरुवार रात छात्रा और उसके परिजन अपने घर पर सो रहे थे। तभी मोनू छत के रास्ते उसके घर में पहुंच घुस आया। उसने सो रही छात्रा को गलत ढंग से छूने का प्रयास किया, लेकिन तभी छात्रा की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास सो रहे अन्य परिजन व छात्रा का पिता भी वहां आ गया। उसने मोनू को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी धक्का देकर भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए।
4 घंटे बाद पीड़ित छात्रा के पिता ने खुद को लगाई आग
इस घटना से मोहल्ले में काफी बदनामी हुई। लोग कई तरह की बातें बनाने लगे। इस बदनामी को पीड़ित किशोरी का पिता सहन नहीं कर पाया। घटना के 4 घंटे बाद उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जब जलन हुई तो वह चीखा और शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन ने किसी तरह आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल की हालत चिंताजनक है, लेकिन उसने बयान दिए हैं। बयान में कहा है कि बदनामी के चलते उसने यह कदम उठाया है। इस मामले में छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है।