पश्चिमी विक्षोभ का असर: जबलपुर में पारा फिर बढ़त पर, अधिकतम तापमान 26 से डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा, न्यूनतम तापमान में भी उछाल

पश्चिमी विक्षोभ का असर: जबलपुर में पारा फिर बढ़त पर, अधिकतम तापमान 26 से डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा, न्यूनतम तापमान में भी उछाल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Mercury Rises Again In Jabalpur, Maximum Temperature Rises Above 26 Degree Celsius, Minimum Temperature Also Rises

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुबह ग्वारीघाट तट पर नर्मला की लहरों पर नाव और सामने गुरुद्वारा धुंध के बीच

  • सुबह-शाम की गलन बरकरार, धूप लग रही सुहानी, हवा हुई उत्तर-पूर्व

पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। गुरुवार की रात न्यूनतम पारा उछल कर 8.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक दिन पहले की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। वहीं अधिकतम तापमान भी गुरुवार को 26.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। आज भी पारा 26 से ऊपर रहने का अनुमान है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व होने से भी मौसम में बदलाव दिख रहा है। पहले उत्तरी हवाएं गलन बढ़ाने वाली थी। अब कुछ राहत मिली है।

गलन से मिली राहत, ठंड बरकरार
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान अब भी दो डिग्री सेल्सियस माइनस में है। आर्द्रता भी सुबह 87 प्रतिशत दर्ज हुई। पिछले वर्ष आज के ही दिन अधिकतम तापमान जहां 24.1 था, वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में हल्के बादल आ-जा रहे हैं। इसकी वजह से धूप थोड़ी कमजोर है। हालांकि गलन नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

अगले 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। हिमालय क्षेत्र में ये सक्रिय है। इसकी वजह से अगले 48 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। इसके बाद मौसम फिर बदलेगा और ठंड बढ़ेगी। नया साल गलन वाली ठंड के बीच आएगा।



Source link