गुना कोतवाली प्रभारी के खिलाफ व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन: प्रताड़ना के आरोप; सुनार बोला- TI के हाथों मरने से अच्छा है सुसाइड कर लें – Guna News

गुना कोतवाली प्रभारी के खिलाफ व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन:  प्रताड़ना के आरोप; सुनार बोला- TI के हाथों मरने से अच्छा है सुसाइड कर लें – Guna News


ज्ञापन सौंपने SP ऑफिस पहुंचे व्यापारी।

गुना शहर के कुछ व्यापारियों ने कोतवाली थाना प्रभारी पर मानसिक प्रताड़ना और अनुचित दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार दोपहर व्यापारी गुना एसपी कार्यालय पहुंचे और थाना प्रभारी को हटाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

.

“कोर्ट का मामला, पुलिस क्यों दखल दे रही है”

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला किरायेदारी और दुकान खाली कराने से जुड़ा है, जो पूरी तरह कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे सिविल विवाद में पुलिस की भूमिका क्यों हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस जबरन हस्तक्षेप कर रही है, जो गलत है।

व्यापारी बोले- धमकाया, गाली दी, दुकान खाली करने को कहा

ज्ञापन में व्यापारी देवकीनंदन सोनी ने बताया कि उनकी एक किराए की दुकान को लेकर मालिक से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में उन्हें कोतवाली थाना प्रभारी ने यह कहकर थाने बुलाया कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो रही है।

देवकीनंदन का आरोप है कि थाने पहुंचने पर थाना प्रभारी ने उनसे गाली-गलौज की और दो दिन में दुकान खाली करने की धमकी दी। साथ ही, उन्हें केबिन से डांटकर भगा दिया।

व्यापारियों ने TI को हटाने की मांग की है।

“TI की प्रताड़ना से परेशान हूं, सुसाइड कर लूं इससे अच्छा क्या”

व्यापारी देवकीनंदन सोनी ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की है। उनका कहना है कि थानेदार की प्रताड़ना से उनका पूरा परिवार डर के साए में है। यहां तक कि वे डर के कारण अपनी दुकान तक खोलने से डर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।

व्यापारियों ने TI को हटाने की मांग की

गुना के व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि कोतवाली थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस को कानून के अनुसार काम करना चाहिए, न कि दबाव और धमकी देकर लोगों को डराने का।



Source link