- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- The Christmas Tree Was Planted In 1998, Today It Is 50 Feet, Decorating The Christmas Tree Every Year And Celebrates Christmas. Wilson Family Of Bhopal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल16 मिनट पहलेलेखक: राजेश गाबा
विल्सन परिवार के घर में लगा क्रिसमस ट्री। उस पर बनी झांकी।
एक और जहां पूरे विश्व भर में क्रिसमस की धूम देखने को मिलती है। क्रिसमस पर लोग एक साथ मिलकर क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। वहीं, राजधानी भोपाल एयरपोर्ट के नजदीक सुविधा विहार कॉलोनी में रहने वाला विल्सन परिवार ऐसा भी है जिन्होंने 23 साल पहले एक क्रिसमस ट्री लगाया और आज वह क्रिसमस ट्री 50 फीट लंबा हो गया है।
घर में लगे 50 फीट लंबे क्रिसमस ट्री के सामने विल्सन परिवार।
पिछले 23 सालों से कर रहे हैं देखभाल
ट्री के मालिक प्रमोद कुमार विल्सन के अनुसार यह मध्य प्रदेश का सबसे लंबा क्रिसमस ट्री है। जिसकी देखरेख वह पिछले 23 सालों से कर रहे हैं। उनकी पत्नी अनीता विल्सन का कहना है कि हर साल क्रिसमस पर ट्री को मैं अपने परिवार के साथ एक बच्चे की तरह सजाती हूं। हमारे बहुत सारे फ्रेंड्स क्रिसमस पर इस ट्री की डेकोरेशन देखने आते हैं।
आर्टिफिशियल की जगह लगाए क्रिसमस ट्री
सरकारी अस्पताल में नर्सिंग का काम करने वाले प्रमोद विल्सन का कहना है कि आर्टिफिशियल ट्री से पर्यावरण को भी नुकसान होता है। साथ ही प्लास्टिक का भी वेस्टेज होता है। इसलिए सभी लोगों को घर में क्रिसमस ट्री लगाना चाहिए, जिससे कि उन्हें कई प्राकृतिक लाभ भी मिले। साथ ही पर्यावरण की रक्षा भी हो सके।
क्रिसमस ट्री है हमारा फैमिली मेंबर
अनीता विल्सन ने कहा कि हम क्रिसमस ट्री को अपनी फैमिली का एक मेंबर मानते हैं। हम इसे खाद पानी देते हैं। इसे बढ़ता देखकर हमें खुशी होती है। मेरे बच्चे वैशाली और क्रिस्टीना इसे हर साल डेकोरेट करते हैं। मुझे पर्यावरण और पेड़ों से बहुत प्यार है। मेरा मानना है कि एक पेड़ को बढ़ने में सालों साल लग जाते हैं। इसलिए किसी भी पुराने पेड़ को काटना हजारों पौधों को लगाने के समान है।