Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रबी मौसम 2020-21 की गिरदावरी का काम एप से शुरू हो गया है। किसान अपनी फसल की जानकारी दर्ज करने के बाद सहमत न होने पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। एसएलआर पवन वास्केल ने बताया कि फिलहाल पटवारी मौके पर जाकर गिरदावरी का काम करते रहे हैं। किसान हल्का पटवारी के पास बोई फसल की किस्मवार सही गिरदावरी दर्ज कराएं, ताकि उपार्जन, फसल बीमा आदि में किसी प्रकार की असुविधा न हो। गिरदावरी 20 जनवरी तक चलेगी। 25 जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों का निराकरण 31 जनवरी तक किया जाएगा।