Eicher Motors के शेयरधारक की हुई चांदी, 1 लाख इवेंट्स करने वाले को मिलेंगे 20 लाख रुपये

Eicher Motors के शेयरधारक की हुई चांदी, 1 लाख इवेंट्स करने वाले को मिलेंगे 20 लाख रुपये


आयशर मोटर्स के शेयर बीते 10 साल में 20 गुना बढ़े.

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) देश में कमर्शियल वाहनों के साथ रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) जैसी दमदार बाइक का भारत में निर्माण करती है. इसके साथ ही आयशर मोटर्स भारतीय किसानों के लिए ट्रैक्टर (Tractor) सहित खेती के उपकरण का भी निर्माण करती है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 25, 2020, 2:51 PM IST

नई दिल्ली. Eicher Motors के शेयरधारकों की चांदी हुई है. जिन लोगों ने 10 साल पहले इस कंपनी के शेयर में 1 लाख रुपये इवेंस्ट् किया होगा आज उनकी कीमत 20 लाख रुपये हो गई होगी. मोतीलाल ओसवाल वेल्थ क्रियेशन की स्टडभ् के मुताबिक Eicher Motors के शेयर उन 25 कंपनियों में शामिल है. जिन्होंने 25 साल में अपने निवेशकों को माला माल किया है. आपको बता दें Eicher Motors का 1995 में मार्केट कैप 100 करोड़ रुपये था जो 2020 में बढ़कर 66 हजार करोड़ रुपये हो गया है. 

इन वाहनों को बनाती है Eicher Motors-  आयशर मोटर्स देश में कमर्शियल वाहनों के साथ रॉयल एनफील्ड जैसी दमदार बाइक का भारत में निर्माण करती है. इसके साथ ही आयशर मोटर्स भारतीय किसानों के लिए ट्रैक्टर सहित खेती के उपकरण का भी निर्माण करती है.

यह भी पढ़ें: Kawasaki ने इस बाइक की कीमत 20 हजार रुपये बढ़ाईं, यहां देखिए पूरी लिस्ट

कंपनी की भविष्य की योजनाएं- रॉयल एनफील्ड के सीईओ विनोद दसारी ने हमारे सहयोगी चैनल CNBC-TV18 को दिए इंटरव्यू में बताया कि, अगले 10 साल में कंपनी का विजन एक दम क्लियर है. उनके अनुसार कंपनी ग्लोबल मोटरसाइकिल ब्रांड बनना चाहती है. जिसके कंपनी अगले 5 से 10 साल में 5 अरब डॉलर की हो जाएगी. इसके साथ ही हमें 20 फीसदी मार्जिन बनाकर रखना है   यह भी पढ़ें: जनवरी 2021 में टाटा की ये दो कार होगी लॉन्च, जानिए इनके बारे में सबकुछ

उन्होंने कहा, ‘नए प्रोडक्ट्स की लंबी लिस्ट, बेहद पर्सनलाइज्ड डिजिटल अप्रोच से कस्टमर्स को लुभाने की स्ट्रैटेजी है. देश और बाहर डिमांड इतनी ज्यादा है कि हमें इसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं. यह एक अच्छी प्रॉब्लम है. हमारे पास अभी भी डिमांड की लंबी लिस्ट है.’







Source link