भारतीय क्रिकेट टीम, ऑस्ट्रेलिया को 2-0 की लीड लेने से रोकने की हर मुमकिन कोशिश करेगी. इतिहास भारत के साथ है, क्योंकि भारत मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 2011 से कोई टेस्ट नहीं हारा है. भारत 2014 में बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) ड्रॉ कर पाया था. 2018 में भारत को मेलबर्न में जीत मिली थी. महेंद्र सिंह धोनी अंतिम भारतीय कप्तान थे, जो माइकल क्लार्क के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम से 122 रन से पराजित हुए थे. एमसीजी पर 13 मैचों में भारत ने 3 जीत, 8 हार और दो ड्रॉ खेले हैं. इस मैदान पर भारत की जीत का प्रतिशत 23.07 है.
ऑस्ट्रेलियन पिचों पर भारत का टेस्ट में परफॉर्मेंस:
मेलबर्नः 13 खेले, 3 जीते, 8 हारे और 2 ड्रॉएडीलेडः 13 खेले, 2 जीते, 8 हारे और 3 ड्रॉ
सिडनीः 12 खेले, 1 जीते, 5 हारे और 6 ड्रॉ
पर्थः 4 खेले, 1 जीते, 3 हारे और 0 ड्रॉ
ब्रिसबेनः 6 खेले, 0 जीते, 0 हारे और 1 ड्रॉ
पर्थ: 1 खेला, 0 जीते, 1 हारे, 0 ड्रॉ
भारत 2018 की बॉक्सिंग डे जीत से प्रेरणा लेगा, वर्ना मेहमान भारत का महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छा रिकॉर्ड नहीं रहा है. बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत ने 8 मैच खेले, एक जीता, 2 ड्रॉ हुई और 5 हारे हैं.
क्या अजिंक्य रहाणे मेलबर्न में अच्छा परफॉर्म कर पाएंगेः
अजिंक्य रहाणे का करियर औसत ऑस्ट्रलिया में 9 मैचों में 41.12 है, लेकिन मेलबर्न में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है. 2014 के अपने पहले दौरे पर उन्होंने 147 और 48 रन की पारी खेली थी. भारत ने यह मैच ड्रॉ खेला था. रहाणे को 87 रन और चाहिए, वह विराट कोहली के मेलबर्न पर बनाए सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
भारतीय बल्लेबाजों के मेलबर्न टेस्ट में रनः
सचिन तेंदुलकरः 5 मैचों में 449 रन
विराट कोहलीः 3 मैचों में 316 रन
वीरेंद्र सहवागः 2 मैचों में 380 रन
राहुल द्रविड़ः 4 मैचों में 263 रन
गुंडप्पा विश्वनाथः 2 मैचों में 257 रन
दिलीप वेंगसरकरः 4 मैचों में 249रन
सौरव गांगुलीः 3 मैचों में 241 रन
वीनू मांकडः 2 मैचों मे 240 रन
अजिंक्य रहाणेः 2 मैचों में 230 रन
एमसीजी पर भारतीय गेंदबाजों के विकेट
अनिल कुंबलेः 3 मैचों में 15 विकेट
कपिल देवः 3 मैचों में 14 विकेट
बीएस चंद्रशेखरः 2 मैचों में 12 विकेट
जहीर खानः 3 मैचों में 12 विकेट
उमेश यादवः 2 मैचों में 12 विकेट
अजित आगरकरः 2 मैचों में 10 विकेट
रविचंद्रन अश्विनः 2 मैचों में 9 विकेट
जसप्रीत बुमराहः 1 मैच में 9 विकेट