INDvsAUS: गौतम गंभीर बोले- विराट कोहली की गैरमौजूदगी अजिंक्य रहाणे के लिए बड़ा अवसर

INDvsAUS: गौतम गंभीर बोले- विराट कोहली की गैरमौजूदगी अजिंक्य रहाणे के लिए बड़ा अवसर


गौतम गंभीर ने कहा, ”अजिंक्य रहाणे पर काफी दारोमदार रहेगा.” (फोटो- BCCI)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) की अनुपस्थिति अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के लिए बड़ा अवसर होगा. उन्होंने कहा कि टीम स्पोर्ट्स में एक या दो खिलाड़ी मायने नहीं रखते हैं. यदि एक खिलाड़ी जाता है तो यह दूसरे के लिए अवसर बन जाता है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 25, 2020, 10:07 AM IST

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) की अनुपस्थिति अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के लिए बड़ा अवसर होगा. उन्होंने कहा कि टीम स्पोर्ट्स में एक या दो खिलाड़ी मायने नहीं रखते हैं. यदि एक खिलाड़ी जाता है तो यह दूसरे के लिए अवसर बन जाता है. बावजूद इसके कि पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी 36 रनों पर सिमट गई, लेकिन अब भी बहुत क्रिकेट खेलना जाना है. तीन टेस्ट मैच अभी शेष हैं. भारत वापसी कर सकता है.

क्या दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव होंगे? इस पर गौतम ने कहा, ”यह टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है. जिसे भी मौका मिलेगा, उस पर भरोसा किया जाएगा और उससे अपेक्षाएं होंगी.” साथ ही गौतम गंभीर ने कहा है कि एडिलेड में शर्मनाक हार से भारतीय टीम दुखी होगी, लेकिन उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि पहले टेस्ट के पहले दो सत्र में उसका दबदबा था.भारत ने एडिलेड टेस्ट में पहली पारी में 53 रन की बढ़त बनाई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में उसे उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर आउट करके आठ विकेट से जीत दर्ज की.

INDvsAUS: रविंद्र जडेजा ने पास किया फिटनेस टेस्ट, प्लेइंग XI में शामिल होने को तैयार

गंभीर ने स्टार स्पोटर्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ पर कहा, ”भारतीय टीम को याद रखना चाहिए कि पहले दो दिन उसका दबदबा था. पहले दो दिन मैच पर उसकी पकड़ थी.” उन्होंने कहा, ”एक सत्र को लेकर वे दुखी होंगे, लेकिन उन्हें याद रखना होगा कि अभी तीन टेस्ट मैच खेले जाने हैं और उनके पास उनका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और कप्तान विराट कोहली नहीं है.”उन्होंने कहा, ”अजिंक्य रहाणे पर काफी दारोमदार रहेगा. मोहम्मद शमी भी टीम में नहीं है और देखना होगा कि टीम संयोजन कैसा रहता है.” इससे पहले गंभीर ने कहा था कि भारत को पांच गेंदबाजों को लेकर उतरना चाहिए और रहाणे को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. उन्होंने प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल को शामिल करने की भी पैरवी की थी.

Sports News Today Live Updates: कश्मीर और भारत को लेकर शोएब अख्तर का विवादित बयान वायरल

गुरुवार को बीसीसीआई की 89वीं एजीएम हुई है. इसमें बहुत से जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई. गंभीर ने कहा, ”इस साल अलग परिदृश्य होगा. जिस तरह से बीसीसीआई ने आईपीएल का आयोजन किया, वह तारीफ के काबिल है. और घरेलू क्रिकेट में, यदि आप व्हाइट बॉल क्रिकेट का आयोजन कर रहे हैं तो यह अच्छा निर्णय है. सावधानियां बहुत जरूरी हैं, हम अब भी कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं.”







Source link