किसानों को धोखा देने वाले सुधर जाएं: ठगी करने वाले व्यापारी का मकान, जमीन नीलाम कर चुकाई धान की कीमत

किसानों को धोखा देने वाले सुधर जाएं: ठगी करने वाले व्यापारी का मकान, जमीन नीलाम कर चुकाई धान की कीमत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Cheating Trader’s House, Auctioning The Land And Paying The Donor The Price Of Paddy

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • व्यापारी पर मामला भी दर्ज है, प्रशासन और पुलिस ने लिया बड़ा फैसला

किसानों से फसल खरीदने और 15 दिन में भुगतान के नाम पर लाखों की फसल हड़पने वाले व्यापारी के एक हजार वर्गफीट का मकान और एक बीघा जमीन को शनिवार को नीलाम कर दिया गया। इससे मिले पैसों से धोखाधड़ी का शिकार हुए छह किसानों को उनके धान की कीमत 4.20 लाख रुपए अदा की गई। शेष किसानों को आगे राशि बांटी जाएगी, जबकि ठग पर पर थाना बेलगढ़ा में मामला भी दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह है मामला

भितरवार तहसील के ग्राम बाजना के किसान देवेन्द्र सिंह पुत्र रामसिंह रावत सहित 24 किसानों से गांव का साहूकार बलराम उर्फ बल्लू पुत्र मंगाराम ने नवंबर माह में धान व अन्य फसल 1730 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी थी। बल्लू ने इसका भुगतान 15 दिन के अंदर करने का वादा किया था, पर जब 15 दिन बाद किसान बल्लू के घर पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला। एक-दो दिन इंतजार के बाद किसानों ने बेलगढ़ा थाने में शिकायत की। साथ ही, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह से पैसे दिलाने की मांग की।

नीलाम किया मकान और जमीन

मामले में अनुविभागीय अधिकारी को शिकायत मिली, तो उन्होंने केस दर्ज किया बलराम परिहार को सूचना पत्र जारी किया गया। साथ ही, सुलह बोर्ड का गठन किया गया। वह तो फरार था, इसलिए न तो नोटिस का जवाब आया और न ही सुलह करने। आखिर में उसके मकान और जमीन को नीलाम करने का फैसला हुआ। शनिवार को आरोपी का 1000 वर्ग फीट का मकान 45 लाख और जमीन 2.75 लाख में नीलाम हुए हैं, जिससे ठगी के शिकार किसानों को फसल की कीमत दी गई।

इन किसानों को इतने रुपए मिले

धोखाधड़ी के शिकार किसानों में सतेन्द्र पुत्र गजराज सिंह रावत निवासी बाजना 1 लाख 28 हजार 390 रुपए, देवेन्द्र सिंह पुत्र रामसिंह रावत को 56 हजार 750 रुपए, कप्तान सिंह पुत्र खच्चूराम रावत को 61 हजार 250 रुपए, मोहन सिंह पुत्र खच्चूराम रावत को 89 हजार 268 रुपए, खेमू पुत्र हमीरा कोरी को 29 हजार 971 रुपए और गजरामपुरी पुत्र सरमनपुरी गोस्वामी को 15 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है।



Source link