प्रशासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी में: उज्जैन में लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने वाले पत्थरबाजों-उपद्रवियों के घर तोड़ेंगे और लगाएंगे रासुका

प्रशासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी में: उज्जैन में लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने वाले पत्थरबाजों-उपद्रवियों के घर तोड़ेंगे और लगाएंगे रासुका


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • In Ujjain, The Law And Order Spoilers Will Break The Houses On The Stone pelts And Miscreants And Will Put The Rasuka On The Miscreants

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार की शाम हालात काबू में करने के लिए बेगमबाग इलाके में तैनात फोर्स

शुक्रवार की शाम उज्जैन में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। पत्थरबाजों ने जिन घरों से पत्थर चलाए थे, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। ऐसे पत्थरबाजों के घरों को तोड़ा जाएगा। आधा दर्जन के करीब उपद्रवियों पर रासुका के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में भी मामूली से विवाद में समुदाय विशेष के लोगों ने शहर की कानून-व्यवस्था बिगाड़ दी थी। करीब 15 दिनों तक लोग सांसत में रहे थे। तत्कालीन कलेक्टर कवींद्र कियावत और एसपी अनुराग ने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की थी। कई उपद्रवी महीनों जेल में रहे। इधर, उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने भास्कर से कहा कि असामाजिक तत्वों ने उपद्रव के माध्यम से शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। शुक्रवार की घटना के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। पूरी तैयारी के साथ जिन मकानों की छतों पत्थर बरसे हैं उन्हें भी ध्वस्त करेंगे ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।



Source link