Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने बस जब्त कर थाने में खड़ी कर ली है।
शहर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार रात को भी भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया। नौलखा चौराहे से गुजर रही एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ट्रैफिक सिग्नल के पोल से जा टकराई और वह जमीन पर आ गिरा। बस खाली होने से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन बस के कांच टूटकर सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने बस जब्त कर थाने में खड़ी कर ली है।

सड़क पर बस के कांच टूटकर बिखर गए।
पुलिस के अनुसार हादसा देर रात भंवरकुआं थाना क्षेत्र के नौलखा चौराहे पर हुआ। यहां निजी ट्रेवल्स की बस, जो इंदौर-पुणे चलती है। वह रात में चौराहे से गुजर रही थी। गति तेज होने से वह अचानक से अनियंत्रित हो गई और चौराहे पर बने ट्रैफिक सिग्नल से जा टकराई। हादसे में बस के अगले हिस्से को नुकसान हुआ है। वहीं, सिग्नल टूट कर जमीन पर गिर गया। हादसे के दौरान बस खाली थी। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर बस को जब्त कर लिया।

बस की टक्कर के बाद पोल धाराशायी हो गया।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह खाना खा रहा था, उसी समय तेज रफ्तार बस यहां से गुजरी। कुछ दूर स्थित चौराहे के पास वह पोल से जा टकराई। तेज आवाज आने पर उठकर देखा तो बस हादसे का शिकार हो चुकी थी। ड्राइवर ने बताया था कि वह टायर बदलवाने जा रहा है।