- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Snowfall In The Mountains In North India Changed The Weather Of The City, Mercury Fell Three Degrees In 3 Days
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शनिवार सुबह अलाव के सहारे बैठे लोग
- शनिवार सुबह न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री रहा है
- शुक्रवार का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा था
उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अंचल सहित शहर में भी देखने को मिला है। अचानक मौसम बदल गया है। रात भर से चली ठंडी हवा ने रात का पारा बीते 3 दिन में तीन डिग्री तक नीचे ला दिया है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज हुआ था। यही कारण है कि लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए हैं।
जम्मू कश्मीर, हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फ गिरने से ठंडी हवा चल रही है और उसने पूरे उत्तर भारत को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। 5 से 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा ने अंचल सहित ग्वालियर जिले का मौसम भी बदल दिया है। 3 दिन पहले तक जो धूप चुभ रही थी अब उससे ही राहत मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो अब कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। उसी के कारण ठंडी हवा चल रही है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। आने वाले 3 से 4 दिन में पारा और नीचे जा सकता है। अभी दिन का तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच बना हुआ है, क्योंकि तेज धूप निकल रही है, लेकिन आने वाले दिनों में अधिकतम पारा गिरने की संभावना है।
रात को अलाव, सुबह धूप सेकते नजर आए लोग
ठंडी हवा का प्रकोप शहर में देखा जा सकता है। रात को लोग अलाव के सहारे बैठे नजर आए। शनिवार सुबह धूप खुलने से खुले मैदान में धूप सेकते लोगों को देखा जा सकता है। सड़कों पर भी रात के समय यातायात पहले की तरह दिखाई नहीं दे रहा है। ठंड के चलते सुबह –सुबह सैर पर आने वाले लोग भी गर्म कपड़ों से ढके नजर आए हैं।
15 स्थानों पर जल रहे हैं अलाव
ठंड को देखते हुए नगर निगम ने शहर के 15 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। इसके तहत रात को बाड़ा, फूलबाग, बारादरी मुरार, फूलबाग, शिंदे की छावनी, हजीरा, किलागेट, माधवगंज, मुरार सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।