रॉयल एनफील्ड 2021 में इन बाइक को करेगी लॉन्च.
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield ) इन बाइक के जरिए ग्लोबल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. रॉयल एनफील्ड के अनुसार इन बाइक (Bike) का इंजन 250cc से 750cc के बीच होगा. जिन्हें 2021 में हर तीन महीने के अंतराल पर लॉन्च (Lunched) किया जाएगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 26, 2020, 1:06 PM IST
NEW-GEN रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350- रॉयल एनफील्ड अपनी सबसे लोकप्रिय क्लासिक 350 बाइक का नया वर्जन साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च करेगी. इस बाइक को कंपनी ने ‘J’ architecture प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. वहीं न्यू जेनरेशन रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में आपको straight-line stability और बिना किसी समस्या के ड्राइव करने का आनंद मिलेगा. वहीं इसके इंजन की बात की जाए तो कंपनी इस बाइक में 349cc का सिंगल सिलेण्डल एयर कूल्ड इंजन देगी. जो रॉयल एनफील्ड Meteor 350 जैसे होगा.
ROYAL ENFIELD INTERCEPTOR 350 – रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर को हाल ही में चेन्नई में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. लीक हुई फोटो के अनुसार इस बाइक में कंपनी ने ट्विन एग्जॉस्ट सिस्टम के बजाय सिंगल साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट यूनिट दी है. वहीं नई इंटरसेप्टर 350 बाइक में आपको पुरानी इंटरसेप्टर 350 और Meteor 350 की बहुत सी झलक देखने को मिल सकती है. ROYAL ENFIELD 650 CRUISER – रॉयल एनफील्ड 650 क्रूजर का काफी दिनों से यूजर्स इंतजार कर रहे है. इस बाइक को कंपनी अगले साल जून के महीने में लॉन्च कर सकती है. इस बाइक को कंपनी ने RE 650 twins के प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया है. वहीं इस बाइक के कुछ फीचर्स आपको रॉयल एनफील्ड KX से भी प्रभावित मिल सकते है. इस बाइक को पहली बार कंपनी ने 2019 में इटली में EICMA Motor Show में प्रदर्शित किया था. आपको बता दें इस बाइक में आपको स्लंग प्रोफाइल के साथ लॉग व्हीलबेस मिलेगा. इसके साथ ही बाइक में सर्कुलर हेडलैंप, फिनिश्ड अलॉय व्हील्स और सिलेंडर फ्यूल टैंक मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Eicher Motors के शेयर 10 साल में 20 गुना बढ़े, जानिए आगे ग्रोंथ की कितनी संभावना?
UPDATED ROYAL ENFIELD HIMALAYAN – रॉयल एनफील्ड हिमालय का अपडेट वर्जन 2021 में मल्टी कलर लॉन्च करने की योजना बना रही है. इस बाइक में आपको 411cc का सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा. जो कि 24.3bhp की पावर और 20Nm का टार्क जनरेट करता है. इसके साथ ही कंपनी अपडेट वर्जन में ट्रिपल नेवीगेशन सिस्टम, यूएसबी चार्जर देगी.