BJP कोर ग्रुप की बैठक: सत्ता और संगठन में समन्वय को लेकर हो रहा है मंथन, पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए

BJP कोर ग्रुप की बैठक: सत्ता और संगठन में समन्वय को लेकर हो रहा है मंथन, पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Jyotiraditya Scindia Joined For The First Time With Regard To Coordination Between Power And Organization

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोर ग्रुप की बैठक शुरू होने से पहले मध्य प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी पंकजा मुंडे का स्वागत करते प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा।

  • नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर हो सकती है चर्चा
  • कृषि कानूनों को लेकर मध्यप्रदेश में हुए कार्यक्रमों की जानकारी दे सकते हैं मुख्यमंत्री

सीहोर में मध्य प्रदेश BJP की कोर ग्रुप की बैठक रात 8:00 बजे शुरू हो गई है। इसमें पहली बार राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए हैंl इस बैठक में सत्ता और संगठन में समन्वय के मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इसके अलावा प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रदेश भर में चलाए गए अभियान को लेकर भी बैठक में बात होगी।

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के अलावा सह प्रभारी पंकजा मुंडे और विश्वेश्वर टूडू विशेष रूप से शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विक्रम वर्मा, कृष्ण मुरारी मोघे, और राजेंद्र शुक्ला इस बैठक में मौजूद हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कोर ग्रुप सरकार और संगठन के बीच सामंजस्य बैठाने के लिए बनाया गया है। इस बैठक में सरकार के कामकाज और संगठन के पदाधिकारियों की राय पर विचार विमर्श किया जाता है।

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर हो सकती है चर्चा

एमपी में नगरी निकाय और पंचायत चुनाव फरवरी तक टाल दिए गए हैंl इसको लेकर भी कोर ग्रुप की बैठक में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हो सकती हैl इसके अलावा कृषि कानूनों के समर्थन में मध्यप्रदेश में अब तक आयोजित किए गए कार्यक्रमों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जानकारी दे सकते हैं और इस अभियान को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन किया जा सकता है।

शीतकालीन सत्र के बाद घोषित हो सकती है टीम
संगठन में नियुक्तियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मुरलीधर राव के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से चर्चा हो चुकी है। ऐसे संकेत हैं कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद वीडी अपनी टीम की घोषणा कर सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष के दावेदारों पर बात
पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष पद के दावेदारों पर भी बात होगी। इस समय विंध्य क्षेत्र से गिरीश गौतम, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला और केदारनाथ शुक्ला का नाम आगे है। इसके अलावा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा भी एक उम्मीदवार हैं।

यदि सहमति नहीं बनी तो विकल्प के तौर पर डॉ. सीतासरण शर्मा, नागेंद्र सिंह नागोद, यशपाल सिंह सिसोदिया, राजेंद्र पांडे और अजय विश्नोई आदि के नाम पर भी विचार हो सकता है। उपाध्यक्ष का पद भाजपा आरक्षित वर्ग (अजजा-अजा या ओबीसी) के लिए रखने पर विचार कर रही है।



Source link