अजिंक्य रहाणे ने जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) पर खूबसूरत कवर ड्राइव से अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया. इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए. रहाणे ने अब तक 200 गेंदों का सामना करके 12 चौके लगाए हैं. रहाणे के शतक में ऑस्ट्रेलिया की खराब फील्डिंग का योगदान भी रहा.
INDvsAUS: ऋषभ पंत को आउट कर स्टार्क और पेन ने बनाए ये खास रिकॉर्ड
अजिंक्य रहाणे तब 73 रन पर खेल रहे थे. मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) (61 रन देकर दो) को नई गेंद से पहले ओवर में ही रहाणे का विकेट मिल जाता, लेकिन स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने कैच छोड़ दिया. भारतीय कप्तान को शतक पूरा करने के बाद भी स्टार्क की शॉर्ट पिच गेंद पर फिर से जीवनदान मिला. इस बार ट्रेविस हेड (Travis Head) कैच नहीं लपक पाए, जिसके बाद बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त कर दिया गया.ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान:
मोहम्मद अजहरुद्दीन- 106 एडिलेड 1991/92
सचिन तेंदुलकर- 116 – मेलबर्न 1999/2000
सौरव गांगुली- 144- गाबा 2003/04
विराट कोहली 115 और 141- एडिलेड 2014/15
विराट कोहली- 147- सिडनी-2014/15
विराट कोहली- 123- पर्थ 2018/19
अजिंक्य रहाणे 104* – मेलबर्न 2020/21
मेहमान एशियन बल्लेबाज, जिन्होंने दो बार मेलबर्न में शतक जड़ा:
– विनोद माकंड- 1948
– सादिक मोहम्मद- 1972 और 1977
– माजिद खान- 1972 और 1979
– अजिंक्य रहाणे- 2014 और 2020
बतौर कप्तान मेलबर्न में शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान :
1999- सचिन तेंदुलकर (116)
2020- अंजिक्य रहाणे (104*)
– इसी के साथ अजिंक्य रहाणे 2004 में पाकिस्तान के मोहम्मद युसूफ (111) के बाद ऐसे पहले मेहमान कप्तान हैं, जिन्होंने मेलबर्न में शतक जड़ा है.
बता दें कि इससे पहले भारत ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट कर दिया था. इस तरह से भारतीय टीम को अब 82 रन की बढ़त मिल चुकी है। भारत एडिलेड में पहला मैच आठ विकेट से गंवाने के कारण सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है.