कार्रवाई: डेढ करोड़ की सरकारी जमीन पर किए जा रहे अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया

कार्रवाई: डेढ करोड़ की सरकारी जमीन पर किए जा रहे अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कार्रवाई से पहले का चित्र; इस तरह किया जा रहा था पक्का निर्माण।

जिले में भू माफियाओं एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में देपालपुर तहसील के ग्राम ताज खेड़ी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार बेटमा बजरंग बहादुर सिंह की अगुवाई में राजस्व विभाग एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिस सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया उसका अनुमानित मूल्य डेढ़ करोड़ रुपए हैं।

एडीएम अजय देव शर्मा ने बताया कि ग्राम ताजखेड़ी स्थित सर्वे क्रमांक 56 रकबा 1.266 शासकीय भूमि पर मंदिर के पुजारी मुकेश पिता देवीलाल शर्मा द्वारा 15 बाय 50 एवं 25 बाय 50 वर्ग फीट भूमि पर कब्जा कर पक्का निर्माण किया जा रहा था। इस पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए निर्माण को रुकवाकर अतिक्रमण हटाया गया।

कार्रवाई कर सरकारी जमीन पर किया गया पक्का निर्माण तोड़ दिया गया।

कार्रवाई कर सरकारी जमीन पर किया गया पक्का निर्माण तोड़ दिया गया।



Source link