- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- In Jabalpur, Minimum Mercury Rose Three Degrees In 24 Hours, Due To Western Disturbance, The Weather Changes
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुबह ही नर्मदा के ठंडे पानी में लगा ली डुबकी
- मौसम विभाग का दावा 29 से बदलेगा मौसम का रूख, बढ़ेगी ठंड
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार की रात न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है, लेकिन शुक्रवार की तुलना में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का दावा है कि 29 से मौसम फिर बदलेगा और ठंड बढ़ेगी
सुबह हवाओं के चलते बढ़ी गलन
पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार आ-जा रहे के बीच पारा भी ऊपर-नीचे हो रहा है। दो दिन पहले उछलने वाला पारा शनिवार को लुढ़का था और रविवार को फिर चढ़ने लगा। उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते गलन बनी हुई है। दोपहर में धूप कड़क बनी हुई है। जबकि सुबह की गुनगुनी धूप लाेगों को राहत देने वाली रहती है। सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय के बीच शीतलहर सा अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज हुई। आज अधिकतम पारा 25 डिग्री तक जा सकता है।
पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान के आसपास समुद्र तल से 1.5 किमी व 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय हो चुका है। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान के ऊपर भी एक चक्रवातीय परिसंचरण बन गया है। यह प्रभाव हिंद महासागर क्षेत्रों तक सक्रिय है। इसी के चलते जबलपुर में भी मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। 29 से मौसम बदलेगा। 30 और 31 दिसंबर को सबसे सर्द रात रहने का अनुमान है।