लापरवाही: 20 घरों तक जाने के रास्ते पर बन रहा मकान, दो फीट की संकरी जगह बची

लापरवाही: 20 घरों तक जाने के रास्ते पर बन रहा मकान, दो फीट की संकरी जगह बची


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

झाबुआ21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर के वार्ड नंबर 17 में विवेकानंद कॉलोनी के 20 घरों के लोगों के सामने रास्ते की दिक्कत हो गई है। इन घरों तक जाने का एक ही रास्ता था, वो भी निजी जमीन निकली। यहां जमीन मालिक ने निर्माण शुरू कर दिया। अब घरों तक आने-जाने के लिए सिर्फ दो फीट की संकरी जगह दो स्थानों पर बची है। यहां से सिर्फ पैदल निकला जा सकता है। क्षेत्र के वसना गोयल, पूंजा भाबोर, हीरालाल गोयल, रामाजी राठौर, भारतसिंह सिंगाड़, मार्था मैडम ने बताया हर साल 600 रुपए टैक्स जमा कर रहे हैं। कचरा गाड़ी का पैसा भी दे रहे। सारे दस्तावेज हैं तो आने-जाने का रास्ता तो मिले।

इसकी शिकायत सीएम ऑनलाइन में भी की गई। शनिवार को नगर पालिका जाकर शिकायत दर्ज कराई तो अफसर बोले, कुछ नहीं हो सकता।



Source link