MP में हैवानियत: मजदूरी मांगी तो प्राइवेट पार्ट में एयर कम्प्रेसर से भर दी हवा, मौत

MP में हैवानियत: मजदूरी मांगी तो प्राइवेट पार्ट में एयर कम्प्रेसर से भर दी हवा, मौत


मजदूर के मजदूरी मांगने पर मालिक इतने हैवान बन गए कि उसे इतनी दर्दनाक मौत दी. (प्रतिकात्मक तस्वीर)

मजदूर के मजदूरी मांगने पर मालिक इतने हैवान बन गए कि उसे इतनी दर्दनाक मौत दी. उन्होंन उसके प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से हवा भर दी. डेढ़ महीने बीमार रहने के बाद उसकी मौत हो गई.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 27, 2020, 10:40 AM IST

शिवपूरी. क्रेशर पर काम करने वाले एक मजदूर को यह नहीं पता था कि मजदूरी मांगकर वह अपनी मौत बुला रहा है. क्रेशर मालिकों ने उसके साथ वो किया जो कोई सोच भी नहीं सकता. मालिकों ने मजदूर के गुप्तांग में एयर कम्प्रेसर (air compressor) से हवा भर दी, जिसके एक महीने बाद उसकी मौत हो गई. मामला हालांकि करीब डेढ़ महीने पुराना है, लेकिन अब इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है. घटना शिवपुरी से 70 किमी दूर बसे गांव गोबर्धन की है.

शिवपुरी के गोबर्धन में घटी घटना से पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए हैं. यहां एक मजदूर श्रवण धाकड़ की मौत ने सभी को हिला दिया है. दरअसल, श्रवण जिस गिट्टी-क्रेशर साइट पर काम करता है उसके मालिकों ने उसके साथ जानवरों से बद्तर सलूक किया.

भाई को बताया क्या हुआ था उसके साथ मृतक के भाई ने बताया कि डेढ़ महीने से पहले से श्रवण की हालत अचानक खराब रहने लगी. उसे चैकअप के लिए ग्वालियर ले गए. यहां डॉक्टर ने बताया कि तुम्हारे भाई के पेट में गैस है. जब मैंने भाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि क्रेशर पर मजदूरी मांगी तो उसके गुप्तांग में हवा भर दी. इसके कुछ दिन बाद ही भाई की मौत हो गई.

याद आई दिल्ली की घटना

इस घटना ने करीब 2 साल पहले दिल्ली में हुई उस घटना की याद दिला दी. वहां भी मजाक-मजाक में एक मजदूर की जान चली गई थी. फैक्टरी में काम के दौरान एक युवक ने अपने साथी की पैंट को फटी देखा तो उसके प्राइवेट पार्ट (गुदा) में कंप्रेसर के जरिए हवा भर दी थी। हवा भरते ही मृतक रवींद्र का पेट फूलने लगा, ज्यादा तबीयत बिगड़ने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया. पेट में हवा जाते ही उसकी आंतें फट गईं और मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी.







Source link