अटल बिहारी वाजपेयी: नगरपालिका की टीम ने 33 बिंदुओंं पर जानकारी जुटाने वार्डों में दी दस्तक

अटल बिहारी वाजपेयी: नगरपालिका की टीम ने 33 बिंदुओंं पर जानकारी जुटाने वार्डों में दी दस्तक


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हरदाएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन काे सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। रविवार काे पार्षदों के साथ नपा की टीम वार्डों में सर्वे करने पहुंची। लाेगाें की 33 बिंदुओंं पर जानकारी जुटाई। इसके तहत लाेगाें काे शासन की याेजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि सर्वे के दाैरान जरूरतमंदों काे लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे के लिए 33 कालम की बुकलेट जारी की है। इसमें सभी याेजनाओं की जानकारी है। सर्वे के अनुसार लाेगाें की जानकारी जुटाकर उन्हें याेजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। टीम में पार्षद व नपा के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।



Source link