- Hindi News
- Local
- Mp
- Kamal Nath | Congress Foundation Day (Sthapna Diwas) Today; Kamal Nath Silence After Tractor Called For Protest
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कमलनाथ समेत कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया।
- कांग्रेस ने आज से किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा शुरू की
- 7 भागों से 15 जनवरी को भोपाल में ही संपन्न होगी
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जहां भोपाल समेत प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भोपाल में आयोजित मैन धरने के दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि मौजूदा समय में बहुत सी पार्टियां राष्ट्रवाद की बात करती हैं, लेकिन उनके यहां पर एक भी स्वतंत्रता सेनानी नही दिखता। ये तो सिर्फ कांग्रेस में दिखते हैं। कांग्रेस ने सोमवार दोपहर भोपाल में विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया।

कमलनाथ ने विधानसभा सत्र नहीं होने को दुखद बताया।
आज से किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा शुरू
कांग्रेस ने आज से किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा शुरू कर दी। इसे सेवादल निकाल रहा है। यह 15 जनवरी तक चलेगी। किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा 7 भागों में निकाली जाएगी। प्रत्येक जिले से मिट्टी, अनाज लेकर वापस लौटेंगे। सेवा दल के कार्यकर्ता 15 जनवरी को भोपाल में होगा यात्रा का समापन करेंगे। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर मंच पर मौजूद रहे नाथ, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, सज्जन वर्मा, गोविंद सिंह, रामनिवास रावत और पीसी शर्मा मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरने के लिए जोरदार तैयारी की थी, लेकिन कमलनाथ के मौन धरने का ऐलान करने के बाद तैयारी धरी की धरी रह गई। कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा घेरने के लिए बंगले में ट्रेक्टर भी तैयार करवा लिए थे।
नाथ ने कहा कि देश को अलग अलग देवी देवताओं में बांट दिया जाएगा। दिल्ली में महीनों से किसान धरना दे रहे है। किसान न्याय चाह रहे हैं और उन्हें उद्योगपतियों का गुलाम बनाया जा रहा है। कमलनाथ ने घोषणा की कि हमारा झंडा मंत्रालय में लहराएगा। अब देश में अंबानी और अडानी की मंडी होगी। इंदिरा गांधी ने समर्थन मूल्य की घोषणा की थी। वह भी कांग्रेस की देन है, जो किसान से टकराएगा मिट्टी में मिल जाएगा।

किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा शुरू की है।
विधानसभा नहीं चलना दुख की बात
विधानसभा विपक्ष के लिए होता है। ऐसे में विधानसभा नहीं चलना दुखी की बात है। हमने सरकार से अपनी मांग रखी थी। जिसे उन्होंने मान लिया है। समितियां बनाई जाएंगी। उसके माध्यम से काम किया जाएगा। विधानसभा सत्र 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक था, लेकिन उसे कोरोना के चलते रद्द कर दिया।
मौन धरना
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा थोपे गए तीन किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में आज मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक मौन धरना दिया। धरने के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नाथ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौन धरने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हाथों में ट्रैक्टर के पुतले ले रखे थे। नाथ ने कहा कि किसानों के समर्थन में कांग्रेस का आंदोलन सतत जारी रहेगा। कांग्रेस किसानों के हर संघर्ष में उनके साथ है।