- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- BJP’s National Secretary Pankaja Munde Said In Ujjain That This Time The BJP Government Will Be Formed In Bengal.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उज्जैन के लोकशक्ति कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं पंकजा
- एमपी की सहप्रभारी बनने के बाद पहली बार उज्जैन आईं थीं
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे पालवे ने कहा कि बंगाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी की बहुमत से सरकार बनेगी। बंगाल में कमल के फूल का झंडा निश्चित तौर पर फहराएगा। इसमें दोराय नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुंली के भाजपा में आने की अटकलों का सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जो भी फैसले लेते हैं वो पार्टी के हित में होते हैं। पंकजा मध्यप्रदेश का सह प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार उज्जैन आई थीं।
बूथ अध्यक्ष के घर गईं
महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद पंकजा बूथ अध्यक्ष अनिल तिवारी के घर गईं। उन्होंने कहा कि पार्टी का नारा है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत। भारतीय जनता पार्टी एक वटवृक्ष के समान है। विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना ही अपने आप में एक बड़े सम्मान के समान है।
राहुल गांधी पर तंज कसा
जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी नानी के घर घूम रहें हैं तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक समय पूरे देश में राज करती थी। कुछ समय बाद कांग्रेस देश में नहीं दिखेगी तो इसके लिए मैं राहुल गांधी को अभी से शुभकामनाएं देती हूं।
कार्यकर्ताओं के ताकत के बदौलत सबसे मजबूत संगठन
पंकजा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के ताकत के बलबूते ही भाजपा का संगठन सबसे मजबूत है। इसी ताकत के सहारे आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में हम जीत हासिल करेंगे। चुनाव की रणनीति जल्द बनाएंगे।